होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के घर ईडी और इनकम टैक्स की संयुक्त छापेमारी

होशियारपुर में बुधवार सुबह पूर्व कांग्रेस मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की संयुक्त छापेमारी हुई। वित्तीय लेनदेन और आय से संबंधित मामलों की जांच के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। टीम ने घर को सील कर दिया है और अरोड़ा अंदर ही मौजूद हैं। सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, और जांच जारी है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर में बुधवार सुबह उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह के समय शुरू हुई, जिसके बाद से अरोड़ा के घर के अंदर जांच जारी है। टीम ने आवास के मुख्य गेट बंद कर रखे हैं और किसी को भी अंदर आने या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान सुंदर श्याम अरोड़ा अपने आवास के अंदर ही मौजूद हैं। ईडी और इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी घर के भीतर दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। टीम के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की जा सके।

घर के बाहर तैनात सेट्रल फोर्सेस।

आय से संबंधित मामलों की जांच
बताया जा रहा है कि यह संयुक्त कार्रवाई वित्तीय लेनदेन और आय से संबंधित मामलों की जांच के तहत की जा रही है, हालांकि अभी तक एजेंसियों की ओर से आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी किस विशेष मामले से जुड़ी है। अधिकारियों ने फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए रखी है और जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

सुंदर श्याम अरोड़ा पंजाब की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं और वह पहले कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनके आवास पर ईडी और इनकम टैक्स की एक साथ छापेमारी की खबर सामने आते ही समर्थकों और राजनीतिक हलकों में चर्चा का माहौल बन गया। सुबह से ही उनके घर के बाहर लोगों की आवाजाही बढ़ गई, हालांकि पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को नियंत्रित रखा हुआ है।

Source of News:- jagran.com

आयकर व ईडी की टीमें जांच में जुटी
कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं का कहना है कि वे पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और तथ्यों के सामने आने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया देंगे। वहीं जांच एजेंसियों की इस कार्रवाई को लेकर विभिन्न तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। फिलहाल ईडी और आयकर विभाग की टीम आवास के अंदर जांच में जुटी हुई है और कार्रवाई देर तक चलने की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP और कांग्रेस की राहें होंगी अलग, BJP को होगा बंपर फायदा

Chandigarh Nagar Nigam: चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस गठबंधन नहीं करेंगे, जिससे BJP की जीत लगभग तय मानी है. दोनों पार्टियां मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर…

पंजाब के बठिंडा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में पांच लोगों की मौत

पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक फॉर्च्यूनर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *