फरीदाबाद में बच्चे के शव को कुत्तों ने खाया:कब्रिस्तान के पास मिला, हाथ-पैर और सिर गायब, राहगीरों ने देख बुलाई पुलिस

फरीदाबाद में नवजात के शव को कुत्तों ने नोच-खाया। जिसका सिर और हाथ-पैर गायब हैं। रास्ते से गुजर रहे राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, एनआईटी क्षेत्र थाना एसजीएम नगर के पटेल चौक के पास के कब्रिस्तान की बाउंड्री के बाहर 7 से 8 महीने के बच्चे का शव पड़ा था। स्थानीय निवासी जतिन ने बताया कि, जब अपने दोस्त के साथ बीती रात को इस रास्ते से निकलकर घर की तरफ जा रहे थे । तो देखा कब्रिस्तान की बाउंड्री के बाहर दो कुत्ते कुछ नोच कर खा रहे थे।

जब करीब जाकर देखा तो एक बच्चें का शव था। जतिन ने बताया कि शव देखकर दंग रह गए। उन्होंने बच्चें के शव को वहां पड़े एक सफेद कागज से ढक दिया। फिर वहां से उन दोनों कुत्तों को भगाया और इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी।

शव को कुत्तों ने नोच-खाया

जतिन ने बताया कि कुत्तों ने शव को बुरी तरह से नोच-खाया था। जब बच्चें का शव देखा तो उसका सिर नहीं था और एक पैर का हिस्सा भी गायब था। बच्चे के शव का आधा हिस्सा कुत्ते खा चुके थे। उन्होंने सफेद कागज से बच्चे के शव को ढक दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई है।

sourec of news-Dainik Bhaskar

पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलते ही एसजीएम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि शव को कुत्ते कब्रिस्तान से घसीट कर बाहर लाए हैं, लेकिन यह पूरी तरह से जांच का विषय है।

आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव करीब 7 से 8 महीने के बच्चे का है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का सही पता चल पाएगा।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *