फरीदाबाद में कैंटर की टक्कर से बाइक में लगी आग:युवक का पैर जला, हाथ में थी पैट्रोल की बोतल, सिलेंडर भरे थे

फरीदाबाद में सेक्टर 29 बाईपास चौक पर गैस सिलेंडर से भरे कैंटर से बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसके कारण बाइक मे आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग को बुझाया। इस हादसे में बाइक सवार का पैर जल गया। गनीमत रही की आग को समय रहते बुझा दिया गया, जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की तरफ से भारत गैस पैट्रोलियम का एक कैंटर गैस सिंलेडर से भरकर राजस्थान की तरफ जा रहा था। बाइपास रोड पर जैसे ही कैंटर सेक्टर 29 के कट पर पहुंचा, तभी एक बाइक सवार कैंटर के अगले हिस्से टकरा गया। कैंटर से टक्कर होते ही बाइक में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Souce of news-Dainik Bhaskar

हाथ में पैट्रोल की बोतल

स्थानीय निवासी सफरुद्दीन ने बताया कि आग लगते ही लोगों ने बाइक सवार को आग से अलग किया और आग को बुझाया। लोगों ने बताया कि बाइक सवार के हाथ में एक बोतल थी, जिसमें पैट्रोल भरा हुआ था। जिसके कारण कैंटर से टक्कर होते ही बाइक में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने वक्त रहते आग को बुझा दिया, जिस कारण गैस सिंलेडर से भरी गाड़ी पूरी तरह से सेफ रही। आग को लगता देख गाड़ी से ड्राइवर भी उतर कर दूर भाग गया।

युवक का पैर जला

इस हादसे में 29 साल के युवक का पैर जल गया, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि जान की कोई हानि नहीं हुई है। पुलिस बाइपास पर लगे जाम को खुलवाया, जिसके बाद रोड पर ट्रैफिक सामान्य हो सका।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *