फरीदाबाद में 9वीं की छात्रा से रेप:गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह ले गए, फिर स्कूल के बाहर छोड़ा; 36 घंटे में 2 गिरफ्तार

फरीदाबाद में दो युवकों ने नौवीं की नाबालिग छात्रा से रेप किया। पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने रास्त में छात्रों को खींचकर गाड़ी में बैठाया था और सुनसान जगह पर लेकर रेप किया और फिर स्कूल के बाहर छोड़कर फरार हो गए थे।

बल्लभगढ़ पुलिस डीसीपी राजकुमार वालिया ने बताया कि 4 मई को नाबालिग लड़की ने थाना तिगांव में शिकायत देकर आरोप लगाया कि 3 मई को सुबह जब वह अपने स्कूल में जा रही थी। तो रास्ते में दो युवकों ने उसको खींचकर गाड़ी में बैठा लिया और एक सुनसान जगह पर ले गए। गाड़ी में सवार एक लड़के ने उसके साथ रेप किया।

Source of news-Dainik Bhaskar

छुट्‌टी के समय गेट पर छोड़कर फरार

पुलिस ने बताया कि रेप करने के बाद आरोपी युवक छात्रा को स्कूल की छुट्‌टी होने के टाइम पर स्कूल के बाहर ही छोड़कर चले गए। छात्रा के मुताबिक वह दोनों को नहीं जानती नहीं थी। जिसके बाद छात्रा अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी अपने घर वालों को दी।

36 घंटे में दोनों गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना तिगांव व अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने सीसीटीवी फुटेज व गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी इन्तजार व उसके सहयोगी विकास निवासी गांव चांदपुर थाना छांयसा को गिरफ्तार कर कर लिया।

वारदात में प्रयोग एसेंट गाड़ी को बरामद किया गया है। फोरेंसिक साइंस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत एकत्रित किए गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *