फरीदाबाद में प्लॉट विवाद में बरसे पत्थर, VIDEO:चिनाई शुरू करने पर झगड़ा; 6 व्यक्ति हुए घायल, 20 के खिलाफ FIR

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सुभाष कॉलोनी हरी विहार में प्लॉट विवाद को लेकर परिवार पर किए गए हमले का विडियो सामने आया है। मंगलवार को प्लॉट विवाद को लेक कुछ लोगों ने परिवार पर पथराव कर दिया था। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।

प्लॉट पर पर कब्जे को लेकर विवाद

आदर्श नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में पलवल के गांव कारना की रहने वाली महिला सुदेश ने बताया है कि हरि विहार आदर्श नगर में उन्होंने 75 वर्ग गज का एक प्लॉट लिया हुआ है। 29 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ वहां पर चिनाई का काम करा रहे थे। उसी समय ममता , सुमन , आशा , विनेश , प्रवेश , लाला , बंटी , देव , राज सहित अन्य लोगों ने हमारे ऊपर पत्थर, लाठी- डंडों से हमला बोल दिया।

हमले में 6 लोग घायल

इस हमले में 6 लोग घायल हो गए , जिसमें 5 पुरूष और एक महिला शामिल है। सभी घायलों को बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है। घायलों मे पीडित महिला सुदेश, पति सतपाल, जेट अतर सिंह, बेटा निखिल व भूपेन्द्र शामिल है।इस हमले में 6 लोग घायल हो गए , जिसमें 5 पुरूष और एक महिला शामिल है। सभी घायलों को बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है। घायलों मे पीडित महिला सुदेश, पति सतपाल, जेट अतर सिंह, बेटा निखिल व भूपेन्द्र शामिल है।

Source of news-Dainik Bhaskar

पुलिस ने 20 के खिलाफ केस दर्ज किया

इस घटना का एक विडियो अब सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग हाथों में पत्थर लेकर पथराव कर रहे है। आदर्श नगर थाना पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 20 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया है उनमें ममता ,सुमन , आशा , विनेश , प्रवेश , लाला , बंटी , देव , राज , आकाश , अन्नु , आकाश उर्फ टेडी, गोलिया , कृष्ण , मयंक , पियूष, हर्ष सोलंकी, पुनित, हेमन्त फौजी कृष्ण सहित अन्य लोग शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े-पुलिस से हाथापाई कर फाड़ी वर्दी, मोबाइल छीनने की भी कोशिश; Faridabad में युवकों ने जमकर मचाया आतंक

Related Posts

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, पांच लोगों की मौके पर मौत

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास सुबह एक थार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई जिसमें सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन युवतियां…

फरीदाबाद में AC में आग लगने से 3 लोगों की मौत, एक ही कमरे में सोए पति-पत्नी और बेटी का दम घुटा

Faridabad AC Blast फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक दुखद घटना घटी जहां एसी में आग लगने से पति-पत्नी और उनकी बेटी की दम घुटने से मौत हो गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *