फरीदाबाद में युवती ने फंदा लगाकर दी जान:गांव में प्रेम प्रसंग, पता चलने पर परिजनों ने बहन के घर भेजी

फरीदाबाद जिले की डबुआ कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के ओरेया जिले के मिया पुरा गांव की पूजा के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया और जांच शुरू कर दी है।

source of news-dainik bhaskar

7 दिन पहले ही आई बहन के घर

जांच अधिकारी एएसआई राजेश के अनुसार पूजा अपनी बहन सोनी और जीजा विनोद दुबे के घर सात दिन पहले ही रहने आई थी। पूजा ने अपनी चुन्नी से पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीके सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जीजा विनोद के मुताबिक पूजा का गांव में किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब परिवार को जानकारी मिली, तो उसे प्रेमी से दूर रखने के लिए फरीदाबाद भेज दिया गया।

स्कूल से लौटने पर भतीजे ने देखा लटका शव

जीजा ने बताया कि यहां आने के बाद से वह गुमसुम रहती थी और घर से बाहर नहीं निकलती थी। घटना उस समय हुई, जब घर में कोई नहीं था। सोनी और विनोद ड्यूटी पर थे। उनका 15 वर्षीय बेटा अभिषेक स्कूल गया हुआ था। स्कूल से लौटने पर अभिषेक ने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा, तो उसकी मौसी फांसी पर लटकी हुई थी। अभिषेक ने तुरंत अपने माता-पिता को सूचित किया।

फिलहाल पूजा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल के शवगृह रखवा दिया है और अब आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *