फरीदाबाद में ओमिक्रॉन वेरिएंट की एंट्री:कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 16, नए वेरिएंट जेएन-1 का कोई मरीज नहीं

फरीदाबाद में कोरोना के मरीजों में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि की गई है। हैल्थ विभाग का कहना है कि यह एक सामान्य बुखार, खांसी और जुकाम है। लेकिन सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सेक्टर-3 व 30 स्थित एफआरयू पर कोरोना जांच शुरू करवाई जा रही है।

फरीदाबाद में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 पहुंच चुकी है। इनमें से 8 मरीज पुरी तरह से ठीक हो चुके हैं और सभी मरीजों का इलाज घर पर ही किया गया है। बीके अस्पताल में रोजाना 20 के करीब कोरोना के सैंपल लिए जा रहे हैं। हैल्थ विभाग के द्वारा जांच के लिए भेजे गए सैंपल में मरीजों में ओमिक्रॉन वेरिएंट की पुष्टि की गई है

नए वेरिएंट जेएन-1 का कोई मरीज नहीं

फरीदाबाद हेल्थ विभाग में जिनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों के साथ संक्रमितों ने भी राहत की सांस ली है। क्योंकि अभी तक की जांच में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 का कोई मरीज नहीं मिला है।

source of news-Dainik Bhaskar

हैल्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मरीजों में मिला संक्रमण भले ही खतरनाक न हो। लेकिन सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। विभाग ने बताया कि अभी तक अस्पताल में कोरोना का कोई मरीज एडमिट नहीं है।

CHC और PHC पर होगा कोरोना टेस्ट

नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ रामभगत ने बताया कि हेल्थ विभाग के द्वारा जिला की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, सेक्टर-3 व 30 स्थित एफआरयू पर कोरोना जांच की किट पहुंचाई जा रही है। विभाग इन जगहों पर भी कोरोना कि लिए टेस्टिंग प्रक्रिया शुरू कर रहा है।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *