फरीदाबाद बीके अस्पताल का हार्ट सेंटर बंद:मरीजों को 2 महीने से नहीं मिल रहा इलाज, कार्डियोलॉजिस्ट व स्टाफ नहीं

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर चल रहा हार्ट सेंटर पिछले 2 महीने से बंद पड़ा है। जिस कारण अस्पताल में पहुंचने वाले हार्ट के मरीजों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। इसको लेकर हरियाणा के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

हार्ट सेंटर पर पिछले दो महीने से ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बंद पड़ी हुई हैं। अस्पताल में फरीदाबाद के अलावा कई अन्य स्थानों से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ताकि उन्हें बेहतर इलाज मिल सके, लेकिन हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है। अस्पताल में दूर- दूर से पहुंचने वाले लोग बिना इलाज के वापस लौट रहे हैं, जिससे उन्हें बाहर इलाज कराना पड़ता है। इससे सबसे ज्यादा प्रभाव उनकी जेब पर पड़ता है।

हर महीने करीब 40 एंजियोप्लास्टी

हार्ट सेंटर में हर महीने करीब 40 एंजियोप्लास्टी की जा रही थी। हरियाणा का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग दिल के मरीजों को मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं देने में नाकाम साबित हो रहा है। हार्ट सेंटर पर सरकारी अधिकारियों ने शिकायतों पर इतनी कार्रवाई कर दी कि कंपनी को हार्ट सेंटर को बंद करने का निर्णय लेना पड़ा और अब यहां कोई भी कार्डियोलॉजिस्ट व स्टाफ काम करने को तैयार नहीं है। मरीज निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करवा रहे हैं।

Source of news-Dainik Bhaskar

विवादों में रहा हार्ट सेंटर

हार्ट सेंटर बीके अस्पताल की तीसरी मंजिल पर चल रहे हार्ट सेंटर पर वर्ष 2022 में आयुष्मान कार्ड में फर्जीवाड़ा कर मरीजों से कैश भुगतान उठा लेने और सरकार से भी पैसा उठाने के आरोप लगे थे।

जिसके बाद प्रबंधन की जांच में करीब दो दर्जन केस इस तरह के पाए गए और 12 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में हार्ट सेंटर के पूर्व प्रमुख मानसिंह समेत फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले चार कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद से ही हार्ट सेंटर की मुश्किलें बढ़ती चली गईं।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि हार्ट सेंटर का मामला सीधे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक स्वयं देख रहे हैं। ऊपर लेवल पर क्या निर्णय हुआ है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। लेकिन दिल के मरीजों को सेवाएं मिलनी चाहिए। कंपनी को फिर से सेंटर शुरू करना चाहिए।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *