फरीदाबाद में तेज रफ्तार हाइड्रा ने बुजुर्ग को मारी टक्कर:इलाज के दौरान मौत, पैदल ड्यूटी जा रहे थे, ड्राइवर मौके से फरार

फरीदाबाद में आज एक तेज रफ्तार हाइड्रा ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। घायल बुजुर्ग को बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 3 घंटे के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। हादसा के प्याली चौक पर हुआ।

source of news-dainik bhaskar

मृतक की पहचान रामनगर निवासी 60 वर्षीय रामप्रसाद के रूप में हुई है। वह एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। मृतक की बहू शशि ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया से दुर्घटना की जानकारी मिली। जब वह अस्पताल पहुंची, तब तक रामप्रसाद की मौत हो चुकी थी।

दो नंबर चौकी इंचार्ज दर्शन के अनुसार, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखा गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक हाइड्रा छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हाइड्रा पर लिखे नंबर स्पष्ट नहीं थे। इस संबंध में भी उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *