फरीदाबाद में 12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत:लंबे समय से चल रहे मामलों का होगा निपटारा, सीजेएम बोलीं-कोर्ट का बोझ घटेगा

फरीदाबाद में 12 जुलाई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पिछले लंबित समय से अदालतों में चल रहे मामलों पर सुनवाई कर उनको निपटाने का काम किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सीजेएम रितु यादव ने बताया कि समय-समय पर इन लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि जो केस लंबे समय से कोर्ट में चल रहें हैं, उनको दोनों पार्टियों के समझौते से निपटाया जा सके। क्योंकि केस में लंबा समय निकल जाने के कारण दोनों को ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इन केसों पर होगी सुनवाई

12 मई को होने वाली इस लोक अदालत में ट्रैफिक चालान केसों का अधिक से अधिक निपटारा , बैंक रिकवरी मामले, मोटर वाहन दुर्घटना दावा (MACT) मामले, पारिवारिक विवाद, दीवानी मामले, फौजदारी जमानती मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले, बिजली और पानी के बिलों से जुड़े विवाद, राजस्व मामले, और अन्य छोटे-छोटे विवादों का ​​आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा।

source of news-Dainik Bhaskar

कोर्ट का बोझ होगा कम- CJM

सीजेएम रितु यादव ने कहा कि लोक अदालतों में फैसलों के निपटारे से कोर्ट का बोझ भी कम होगा। कोर्ट में दोनों पक्षों को कम समय अपना पक्ष रखने के लिए मिलता है। लेकिन लोक अदालत में दोनों पक्षों को पूरा समय मिलता ,ताकि दोनों के बीच का विवाद सुलझ सकें।

सीजेएम रितु यादव ने आम जनता से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने लंबित विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निपटाने के लिए आगे आएं। यह न केवल न्यायिक प्रणाली के बोझ को कम करेगा, बल्कि विवादों का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित करेगा।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *