फरीदाबाद में बिजनेसमैन के घर चोरी:कैश और सोने के जेवर ले गए चोर, ट्रिप पर गया था नाइजीरिया

फरीदाबाद में सेक्टर-16 स्थित मकान से चोर मकान का दरवाजा तोड़कर कैश और सोने के जेवर चोरी कर ले गए। चोरी के समय घर मालिक बिजनेस ट्रिप के लिए नाइजीरिया गया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-17 पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-16 स्थित मकान नंबर-679 के रहने वाले गौतम मैगो ने बताया कि, 19 मई को वह एक बिजनेस ट्रिप के लिए नाइजीरिया गया हुआ था। 26 मई को जब सुबह 4 साढ़े चार बजे वापस घर पहुंचा, तो उसको घर का दरवाजा टूटा हुआ मिला । घर के अंदर जाकर देखा तो चोर उसके घर से कीमती सामान चोरी कर ले गए थे।

कैश और सोने के जेवर चुराए

पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घर मे रखी उसकी मां की अलमारी का ताला तोड़ दिया और सुरक्षा बॉक्स को भी चुरा ले गए। उस बॉक्स में 2500 रुपए कैश, दो सोने की चूड़ियां (एक-एक तोला), दो सोने की चेन (एक दो तोले की, एक डायमंड नेकलेस सहित एक तोले की), 18 कैरेट के डायमंड टॉप्स, और एक ICICI बैंक लॉकर की चाबी रखी हुई थी। यह सभी चीज़ें अज्ञात चोर द्वारा चुरा ली गईं

source of news-Dainik Bhaskar

पुलिस ने मामला दर्ज किया

सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *