हरियाणा में गर्भवती महिला की हत्या:हाथ में लाल चूड़ा-मेहंदी लगी हुई, पहचान छिपाने को चेहरा कुचला; यमुनानगर के खेत में फेंकी लाश

हरियाणा के यमुनानगर में बुधवार सुबह एक गर्भवती महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेतों में घास काटने आई कुछ महिलाओं ने शव देखा था, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस और ग्रामीणों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।

पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या का शक है। उसके शरीर पर किसी धारदार हथियार से काटने के घाव हैं। साथ ही उसके चेहरे को किसी भारी वस्तु से बुरी तरह कुचल दिया गया है, ताकि उसकी पहचान न हो सके। शव के हाथों में मेहंदी लगी हुई है और लाल चूड़ा पहना हुआ है। फिलहाल, शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस के PHOTOS

चश्मदीद महिला ने ये 3 बातें बताईं…

  1. खेत में काम करने गए तो कुछ पड़ा देखा: यह मामला यमुनानगर के चनेटी गांव का है। पुलिस के अनुसार, सुबह के समय कुछ महिलाएं खेतों में काम करने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने देखा कि सैनी फार्म के पास नेपियर घास के खेत में कुछ पड़ा है। हालांकि, दूर से कुछ ठीक नहीं दिखा।
  2. दूसरी तरफ से महिला की लाश दिखी, पेट दिख रहा था: प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण महिला सुमन रानी ने बताया है कि पहले तो देखने में लगा कि खेत में कोई आदमी पड़ा है। अंदाजा था कि कहीं कोई शराब पीकर पड़ा होगा। हालांकि, जब उन्होंने खेत के दूसरी तरफ जाकर देखा तो वह एक महिला की लाश थी। उसका केवल पेट दिख रहा था। चेहरा कुचला हुआ था।
  3. पहले लगा कि किसी ने बच्चा गिरा दिया है: चश्मदीद महिला का कहना है कि उससे पहले उन्हें यह भी लगा था कि किसी ने बच्चा गिरा दिया है, क्योंकि वहां मांस के लोथड़े पड़े हुए थे। जब महिला का पता चला तो हमने गांव के लोगों को जानकारी दी। उन्होंने जाकर पहले पुष्टि की। इसके बाद पुलिस को बुलाय

पुलिस जांच के लिए पहुंची

सूचना मिलने पर बूढ़िया थाना प्रभारी नरसिंह और DSP जगाधरी राजीव मिगलानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुआयना किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने सबूत जुटाए हैं। दुर्गा शक्ति पुलिस की महिला कर्मचारी भी मौके पर पहुंचीं।

Source of news-Dainik Bhaskar

DSP बोले- पहचान होने के बाद आगे कार्रवाई होगी DSP का कहना है कि मृतका की उम्र करीब 29-30 साल के आसपास है। उसका चेहरा कुचला हुआ है, और गला कटा हुआ है। काफी खून बहा है। उसके हाथ में चूड़ा है। पेट से वह गर्भवती भी मालूम पड़ती है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि, आगे की कार्रवाई महिला की पहचान होने के बाद ही की जाएगी।

यह भी पढ़ेफरीदाबाद में युवती के फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए:अश्लील वीडियो कॉल-पोस्ट कर रहा युवक; 3 आईडी में उसके फोटो, केस दर्ज

Related Posts

दीपावली से पहले हवा में घुला जहर, गुरुग्राम में 267 पर पहुंचा AQI; प्रदूषण बढ़ने की वजह आई सामने

दीपावली से पहले गुरुग्राम की हवा जहरीली हो गई है, AQI 267 तक पहुंच गया है। प्रदूषण बढ़ने के कई कारण हैं, जिनमें टूटी सड़कें, निर्माण स्थलों पर धूल, ट्रैफिक…

एएसआई ने दी जान: ‘पत्नी IAS… रिश्तेदार MLA, कुछ न बिगड़ेगा’, संदीप के नोट में ADGP पर लिखीं ये चार अहम बातें

रोहतक के एएसआई ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार को भ्रष्ट बताकर आत्महत्या कर ली। एएसआई संदीप लाठर मंथली मांगने में एडीजीपी के गनमैन को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *