फतेहपुर में बड़ा हादसा! हाईवोल्टेज लाइन का तार टूटा, तालाब में मछली पकड़ रहे दो किसानों जिंदा जले

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हाईवोल्टेज लाइन का तार टूटने से दो किसानों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश है।

फतेहपुर। खागा क्षेत्र के मझटेनी गांव में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। थरियांव फीडर की हाईवोल्टेज लाइन का तार नीचे बैठे 40 वर्षीय राजू पुत्र इंद्रपाल रैदास तथा 55 वर्षीय ब्रजलाल पुत्र महावीर पासवान के ऊपर गिर गया। करंट चालू होने से दोनों किसान हाईवोल्टेज करंट से जिंदा जल गए। जिनकी मौके पर ही कुछ देर बाद मृत्यु हो गई।

Source of News:- jagran.com

ग्रामीणों ने बताया कि नजदीक ही एक तालाब है। जिसमें राजू व ब्रजलाल मछली पकड़ रहे थे। बिजली विभाग की लापरवाही से हुई घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। सीओ दुर्गेश दीप, कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल, महिचा चौकी इंचार्ज राहुल पांडेय, नायब तहसीलदार विजयीपुर पहुंच गए हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े स्वजन ने शव नहीं उठाने दिया है। अधिकारी, स्वजन को समझा रहे हैं।

Related Posts

बड़ा खुलासा! सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देते ही अलंकार अग्निहोत्री ने की थी सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय से बात

यूपी के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने इस्तीफा देते ही सपा के सीनियर नेता माता प्रसाद…

बरेली में धरने पर बैठे अलंकार अग्निहोत्री, निलंबन को बताया सुनियोजित साजिश, डीएम को चैलेंज!

पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने बरेली डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया, अपने निलंबन को सुनियोजित साजिश बताया। उन्होंने डीएम से पंडितों के खिलाफ अपशब्द कहने वाले फोन कॉल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *