मिग-21 फाइटर जेट की 62 साल की सेवा के बाद हो रही विदाई, क्यों कहा जाता है ‘उड़ता हुआ ताबूत’?

MiG-21 Retirement भारतीय वायु सेना सितंबर में रूस निर्मित मिग-21 लड़ाकू विमानों को सेवानिवृत्त कर देगी। लगभग 62 वर्षों तक भारतीय वायुसेना को सेवा देने के बाद मिग-21 को चंडीगढ़ एयरबेस पर एक विशेष समारोह में विदाई दी जाएगी। मिग-21 को 1963 में वायु सेना में शामिल किया गया था। इस विमान ने कई युद्धों में भाग लिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना रूस निर्मित मिग-21 लड़ाकू विमानों को सिंतबर में सेवानिवृत्त कर देगी। करीब 62 साल तक भारतीय वायुसेना को सेवा देने के बाद मिग-21 को चंडीगढ़ एयरबेस पर एक खास समारोह में विदाई दी जाएगी।

मिग-21 को 1963 में वायु सेना में शामिल किया गया था। इस विमान ने 1965, 1971, 1999 और 2019 की सभी बड़ी सैन्य कार्रवाइयों में भाग लिया है।

source of jagran

क्या है इस फाइटर जेट का अतीत?
मिग-21 एक हल्का सिंगल पायलट फाइटर जेट है। भारतीय वायुसेना ने पहली बार 1960 में मिग-21 विमानों को अपने बेड़े में शामिल किया था। सोवियत रूस के मिकोयान-गुरेविच डिजाइन ब्यूरो ने इसे 1959 में बनाना शुरु किया था। यह विमान 18 हजार मीटर तक की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है। ये एअर टू एअर मिसाइलों और बम को अपने साथ ले जाने में सक्षम है।

इसकी स्पीड अधिकतम 2,230 किलोमीटर प्रति घंटे यानी 1,204 नॉट्स (माक 2.05) तक की हो सकती है। 1965 और 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध में मिग-21 विमानों का इस्तेमाल हुआ था। 1971 में भारतीय मिग ने चेंगड़ु एफ विमान (ये भी मिग का ही एक और वेरियंट था जिसे चीन ने बनाया था) को गिराया था।

Related Posts

Parliament Budget Session 2026: सदन की कार्यवाही स्थगित, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा बजट

बजट सेशन के दूसरे दिन संसद में इकोनॉमिक सर्वे टेबल हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में सरकार का ‘रिपोर्ट कार्ड’ टेबल किया। Economic Survey Live Updates: बजट सेशन…

दिल्ली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; जांच में जुटीं टीमें

राजधानी दिल्ली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिले हैं, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आज गुरुवार को चार निजी स्कूलों को ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *