मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली गिरफ्तार, सात लाख का इनामी बदमाश कंबोडिया से लाया गया भारत

कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली जिस पर सात लाख रुपये का इनाम था को एसटीएफ ने कंबोडिया से डिपोर्ट कराकर गिरफ्तार कर लिया है। मैनपाल बादली को 10 दिन पहले कंबोडिया में हिरासत में लिया गया था। हत्या हत्या के प्रयास और फिरौती जैसे कई मामलों में उसकी तलाश थी। वह 2018 में पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद विदेश भाग गया था ।

गुरुग्राम। कुख्यात गैंगस्टर मैनपाल बादली को एसटीएफ ने कंबोडिया से डिपोर्ट कराकर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। उसे 10 दिन पहले कंबोडिया में हिरासत में लिया गया था। उसके ऊपर सात लाख रुपये का इनाम घोषित था। हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती सहित कई मामलों में उसकी तलाश थी।

मैनपाल बादली मूल रूप से झज्जर जिले के बादली गांव का रहने वाला है। वर्ष 2000 में उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। अपने चाचा की हत्या का बदला लेने के बाद उसने एक के बाद एक कई हत्याएं कीं।

Source of News:- jagran.com

उल्लेखनीय है कि 29 अगस्त 2018 को पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद वह विदेश भाग गया था। कंबोडिया में रहकर वहीं से अपना गैंग ऑपरेट कर रहा था। एसटीएफ के आईजी सतीश बालन आज दोपहर एक बजे से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मैनपाल बादली की गिरफ्तारी से लेकर किन-किन मामलों में उसकी तलाश थी, इसके बारे में जानकारी देंगे।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *