Bulldozer Action: छुट्टी वाले दिन भी जमकर गरजा बुलडोजर, चंद घंटों में गिराए फार्म हाउस; मचा हड़कंप

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अरावली वन क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। वन विभाग और नगर निगम संयुक्त रूप से बड़खल-अनखीर रोड और सूरजकुंड रोड पर स्थित सल्तनत फार्म हाउस और महिपाल गार्डन जैसे बैंक्वेट हॉल सहित 65 से अधिक निर्माणों को ध्वस्त कर चुके हैं। कुल 6000 से अधिक अवैध कब्जे हटाने हैं, जिसकी रिपोर्ट जुलाई में सुप्रीम कोर्ट को देनी है। यह कार्रवाई सोमवार को भी जारी रहेगी।

source of news-danikjagran

फरीदाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अरावली वन क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। रविवार को छुट्टी वाले दिन वन विभाग और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई के तहत बड़खल-अनखीर रोड पर स्थित सल्तनत फार्म हाउस और सूरजकुंड रोड पर स्थित महिपाल गार्डन सहित अन्य बैंक्वेट हाल तोड़ने की कार्रवाई हुई।

वन विभाग अभी तक 65 से अधिक निर्माणों को जमींदोज कर चुका है। सोमवार को भी अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। यह बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की जा रही कार्रवाई के तहत वन विभाग को छह हजार से अधिक छोटे बड़े अवैध निर्माणों को हटाना है।

वन विभाग को जुलाई में अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश करनी है। इसी लिए छुट्टी वाले दिन भी कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को महिपाल ग्रीन वैली फार्म हाउस को तोड़ने पहुंची वन विभाग की टीम को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा था।

उधर, इस मामले में पूर्व महापौर देवेंद्र भड़ाना ने कहा कि महिपाल ग्रीन वैली को उनका बताया जा रहा है। उनका इससे कोई लेना देना नहीं है। यह बात भी निराधार है कि उन्होंने यह कहा है कि महिपाल गार्डन वन विभाग की जमीन पर नहीं बनाया गया है, बल्कि वह तो महिपाल ग्रीन वैली का शुरू से ही विरोध कर रहे हैं।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *