भारत पर क्यों ‘टैरिफ मिसाइल’ छोड़ रहे ट्रंप? एक्सपर्ट ने खोली पोल, बताया किस फैसले से हर्ट हुआ ट्रंप का Ego

Trumps Tariff on India डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर पर भारत ने झुकने से इनकार कर दिया है। विशेषज्ञ माइकल कुगेलमैन के अनुसार ट्रंप भारत पर रूस से तेल खरीद रोकने के लिए दबाव बना रहे हैं। वे अपने करीबी सहयोगियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत पर दबाव बनाकर वो रूस से तेल खरीद कम करवाना चाहते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से हर कोई परेशान है। हालांकि, भारत ने इसको लेकर अपना जवाब साफ तौर पर रख दिया है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि भारत झुकने वाला नहीं है। ट्रंप के टैरिफ वॉर को लेकर कई एक्सपर्ट्स के भी बयान सामने आए हैं। 

इन्हीं में से एक दक्षिण-एशियाई एक्सपर्ट माइकल कुगेलमैन ने कहा कि ट्रंप का टैरिफ लगाना केवल दबाव का एक यंत्र है। वो भारत पर दबाव डालकर रूस से तेल खरीद पर रोक लगाना चाहते हैं। या उसके और भी कारण हो सकते हैं।

दोस्तों को भी नहीं छोड़ रहे ट्रंप

माइकल कुगेलमैन ने कहा कि रूस को नुकसान पहुंचाने या कहें कि युद्ध रुकवाने के लिए ट्रंप अपने करीबी पार्टनर्स को भी नहीं छोड़ रहे। जैसे कि भारत पर भी ट्रंप इसलिए टैरिफ लगा रहे हैं ताकि भारत, रूस से तेल खरीद कम करे और अमेरिका से तेल खरीद को बढ़ाए।

source of news : jagran.com

पीएम मोदी के सीजफायर पर जवाब से खफा है ट्रंप

वहीं, उन्होंने कहा कि इसका दूसरा कारण ये भी हो सकता है कि ट्रंप अब पर्सनल हो रहे हैं। एक्सपर्ट ने बताया कि भारत द्वारा ट्रंप को भारत-पाक संघर्ष रुकवाने का क्रेडिट न दिए जाने पर भी वो नाराज हो गए हैं और वो अपना ईगो सेटिस्फाई कर रहे हैं। 

माइकल कुगेलमैन ने कहा कि ट्रंप उस फोल कॉल से भी नाराज है, जब पीएम मोदी ने साफ कहा कि किसी तीसरे देश ने सीजफायर करवाने में मदद नहीं की। ट्रंप इस रिजेक्शन से भी खफा हैं।

Related Posts

Union Budget 2026: कैसे ट्रंप के टैरिफ से निपटने में कारगर साबित हो सकता है बजट? इन कदमों पर होगी देश की नजर

वैश्विक अर्थव्यवस्था में अमेरिका के उच्च टैरिफ की वजह से हड़कंप मचा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव भारत पर पड़ा है, जिस पर अमेरिका ने कुल 50 फीसदी तक का…

US-India Partnership: अमेरिका को आई भारत की याद, चीन से निपटने के लिए पैक्स सिलिका में स्वागत को तैयार

चीन के बढ़ते तकनीकी प्रभाव को रोकने के लिए अमेरिका ने भारत को पैक्स सिलिका गठबंधन में शामिल होने का न्योता मिला है। फरवरी 2026 में भारत इस महत्वपूर्ण रणनीतिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *