Hapur वालों के लिए राहत की खबर 51 करोड़ रुपये से होंगे ये विकास कार्य; जल्द शुरू होगा काम

हापुड़ के मसूरी गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र में 30 साल से चली आ रही दूषित जलभराव की समस्या का समाधान होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने 51 करोड़ रुपये की लागत से जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इससे उद्योगों को होने वाले आर्थिक नुकसान, पर्यावरण प्रदूषण और कर्मचारियों व ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलेगी। तीन कंपनियों का चयन हो चुका है और अगले साल की शुरुआत तक काम पूरा होने की उम्मीद है।source ofnews-danikjagran

धौलाना (हापुड़)। हापुड़ में लगभग 800 एकड़ में फैले मसूरी गुलावठी रोड औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों के लिए राहत की खबर है। पिछले 30 वर्षों से दूषित रसायन युक्त जलभराव की समस्या से जूझ रहे इस क्षेत्र में अब उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने बड़ी पहल की है।

प्राधिकरण ने करीब 51 करोड़ रुपये की लागत से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नाले आदि के निर्माण हेतु निविदा आमंत्रित की है। शुरुआती चरण में तीन कंपनियां को अग्रिम कार्रवाई के लिए चयन किया गया है। औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के बाद से ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था न हो पाने के कारण वर्षा के मौसम में फैक्ट्रियों और गोदामों में केमिकल मिश्रित पानी भर जाता है।

इससे न सिर्फ उद्योगों को आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण प्रदूषण और कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। गंदा व दूषित पानी नीचे जमीन में रिस कर भूजल को भी दूषित कर रहा है। जिस कारण आसपास के क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण भी बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।

यूपीसीडा की इस नई परियोजना के तहत क्षेत्र में सुनियोजित जल निकासी तंत्र विकसित किया जाएगा ताकि भविष्य में जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। उद्यमियों ने निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि बस निर्माण कार्य अपने समय से पूरा होजाए।

प्राधिकरण के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार झा ने बताया कि शुरुआती स्टेज में तीन कंपनियों को चयन किया गया है। इसके बाद जल्द ही काम आरंभ होजाएगा। उम्मीद है कि अगले वर्ष की शुरुआत तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Related Posts

Parliament Budget Session 2026: सदन की कार्यवाही स्थगित, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा बजट

बजट सेशन के दूसरे दिन संसद में इकोनॉमिक सर्वे टेबल हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में सरकार का ‘रिपोर्ट कार्ड’ टेबल किया। Economic Survey Live Updates: बजट सेशन…

बड़ा खुलासा! सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देते ही अलंकार अग्निहोत्री ने की थी सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय से बात

यूपी के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने इस्तीफा देते ही सपा के सीनियर नेता माता प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *