Nawada Encounter: नवादा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में कई घायल

नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए हिसुआ पीएससी भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की अपडेट का इंतजार है और जानकारी जल्द दी जाएगी।

नवादा। हिसुआ थाना क्षेत्र के मंझवे पहाड़ी के पास पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। यह मुठभेड़ मंगलवार की अहले सुबह हुई बताई जा रही है। बदमाश का नाम निखिल कुमार है। वह गया जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। उसे पुलिस ने गयाजी स्टेशन रोड के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि बदमाश ने पहले पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस को आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी। बदमाश ने तीन गोलियां चलाईं। जबकि पुलिस ने दो गोलियां चलाईं। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। सदर अस्पताल नवादा में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे नालंदा जिले के पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया है।

एसपी ने बताया कि 25 जुलाई की रात करीब नौ बजे लूटपाट की नीयत से छह बदमाशों ने हिसुआ के प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक व्यवसायी नीरज प्रकाश लाल के गोदाम और घर पर फायरिंग की थी 4 अगस्त को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी दी थी।

हालांकि, पुलिस को घटना में प्रयुक्त हथियार नहीं मिल पाया था। इस घटना में कुल सात आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई थी।

पुलिस एनकाउंटर में जख्मी हुआ बदमाश पुलिस अभिरक्षा में पावापुरी विम्स में इलाजरत। जागरण

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस हथियार की तलाश में पहाड़ी पर पहुँची थी, तभी बदमाश ने फायरिंग कर दी।

इस मामले में पुलिस ने गया से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे साथ लेकर हिसुआ थाना क्षेत्र के मंझवा पहाड़ी के पास गोलीबारी में प्रयुक्त हथियार की तलाश में पहुँची। हथियार पहाड़ी पर झाड़ियों में छिपा हुआ था। बदमाश निखिल ने हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।

source of news:- jagran.com

इधर, मुठभेड़ की घटना के बाद एसपी अभिनव धीमान तुरंत मंझवा पहाड़ी के पास पहुँचे। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुँच गई है। एसटीएफ भी मौजूद है। घटना की विस्तृत जाँच की जा रही है।

Related Posts

Exclusive: नशे की दवा, 17 घंटे की मिस्ट्री और स्पर्म रिपोर्ट! NEET छात्रा में अब तक की सबसे बड़ी खबर, CID की गाइडलाइन से हड़कंप!

Patna NEET Student Death Case: नीट छात्रा केस में पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जांच को कई संभावित दिशाओं में बांटते हुए CID ने SIT को 59 पॉइंट्स…

तेजस्वी को पूरी कुर्सी क्यों नहीं, क्या 2001 का सबक आज भी नहीं भूले लालू यादव? ‘राजनीतिक गलती’ की पूरी कहानी

Lalu Prasad Yadav Ranjan Yadav Story: राष्ट्रीय जनता दल में तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही बिहार की राजनीति में एक पुराना सवाल फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *