छत्तीसगढ़ के बीजीपुर में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बीजीपुर में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी। बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के नेलाकांकेर गांव की यह घटना है।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजीपुर में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, उसूर थाना क्षेत्र के नेलाकांकेर गांव में नक्सलियों ने धारदार हथियार से दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेलाकांकेर गांव निवासी रवि कट्टम (25) और तिरुपति सोढी (38) की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि नक्सलियों के एक दल ने शुक्रवार रात नेलाकांकेर निवासी कट्टम और सोढी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग के अलग-अलग स्थानों पर नक्सली ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं।

बीजेपी कार्यकर्ता की भी हुई थी हत्या

इससे पहले जिले में 14 अक्टूबर को नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इलमिड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुजालकांकेर गांव में नक्सलियों ने सत्यम पुनेम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुनेम क्षेत्र में भाजपा के मंडल कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा था। उन्होंने बताया कि शव के करीब से पर्चा भी बरामद किया गया है। पुनेम की हत्या की जिम्मेदारी कथित तौर पर नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली है। पर्चे में पुनेम के मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है, वहीं उसे बार—बार समझाइश देने का भी उल्लेख किया गया है।

Source of News:- indiatv.in

इस घटना के साथ बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर संभाग के अलग-अलग स्थानों पर इस साल अब तक माओवादी हिंसा में लगभग 40 लोगों की जान जा चुकी है। जनवरी 2023 से दिसंबर 2024 के बीच संभाग में अलग-अलग घटनाओं में 11 भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई।

Related Posts

Exclusive: नशे की दवा, 17 घंटे की मिस्ट्री और स्पर्म रिपोर्ट! NEET छात्रा में अब तक की सबसे बड़ी खबर, CID की गाइडलाइन से हड़कंप!

Patna NEET Student Death Case: नीट छात्रा केस में पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जांच को कई संभावित दिशाओं में बांटते हुए CID ने SIT को 59 पॉइंट्स…

तेजस्वी को पूरी कुर्सी क्यों नहीं, क्या 2001 का सबक आज भी नहीं भूले लालू यादव? ‘राजनीतिक गलती’ की पूरी कहानी

Lalu Prasad Yadav Ranjan Yadav Story: राष्ट्रीय जनता दल में तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही बिहार की राजनीति में एक पुराना सवाल फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *