नेपाल: भारतीय सीमा के पास फिर भड़की हिंसा, हाई अलर्ट के बाद बॉर्डर सील

Nepal Unrest: नेपाल के पारसा और धनुषा जिलों में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी है, जिसके बाद भारतीय सीमा सील कर दी गई है और हाई अलर्ट जारी किया गया है। धनुषा में एक मस्जिद में तोड़फोड़ के बाद यह हिंसा शुरू हुई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन किए, जिसमें पुलिस पर पथराव भी हुआ।

नई दिल्ली। पड़ोसी देश नेपाल एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया है। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के पारसा और धनुषा धाम जिले में हिंसा भड़क उठी है। पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच भारत-नेपाल सीमा भी सील कर दी गई है।

धनुषा जिले में मस्जिद में तोड़-फोड़ के बाद नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा शुरू हो गई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं।

बिहार से सटी सीमा पर प्रदर्शन
पारसा के बीरगंज में हिंसक प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। पारसा जिले की सीमा बिहार के रक्सौल जिले से लगती है। दक्षिणी नेपाल में सीमा से आवाजाही रोकने के लिए भारतीय सीमा भी सील कर दी गई है।

क्या है पूरा मामला?
नेपाल पुलिस के अनुसार, धनुषा के सखुवा मारान इलाके में कुछ लोगों ने मिलकर मस्जिद में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, जिसके जवाब में हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाले बयान सामने आए। सोशल मीडिया से प्रभावित होकर मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

Source of News:- jagran.com

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
प्रदर्शनकारियों ने धनुषा में टायर जलाकर विरोध जताया। पुलिस का कहना है, जब पुलिस ने हालात पर काबू पाने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारी पुलिस पर भी पत्थरबाजी करने लगे। ऐसे में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिससे स्थिति को नियंत्रण में किया जा सके।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *