डॉक्टर की हत्या का आरोपी नेपाली एनकाउंटर में ढेर, गुरुग्राम में भाजपा उपाध्यक्ष के घर भी डाली थी डकैती

गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नेपाली भीम सिंह जोरा मुठभेड़ में मारा गया। जोरा पर दिल्ली में डॉक्टर की हत्या और गुरुग्राम में भाजपा उपाध्यक्ष के घर चोरी जैसे कई आरोप थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि जोरा दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

गुरुग्राम। पिछले साल दिल्ली में डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या और हाल ही में गुरुग्राम में महरौली की भाजपा जिला उपाध्यक्ष के घर डकैती डालने वाले नेपाली भीम सिंह जोरा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया।

बताया गया कि गुरुग्राम सेक्टर-43 क्राइम ब्रांच और दिल्ली की पुलिस टीम ने मिलकर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर में ढेर किया है। यह कार्रवाई सोमवार रात 12 बजे के बाद हुई।

गुरुग्राम सेक्टर 43 क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला था कि भीम सिंह जोरा साउथ दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। क्राइम ब्रांच प्रभारी नरेंद्र अपनी टीम के साथ दिल्ली पुलिस की टीम को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचे तो वहां पर भीम जोरा अपने एक अन्य साथी के साथ बेंच पर बैठा था। पुलिस को देखकर भीम जोरा ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

भीम जोरा के द्वारा फायर की गई एक गोली इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा के बुलेटप्रूफ जैकेट पर जा कर लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा बाल-बाल बच गए। उन्होंने आरोपितों को सरेंडर करने की चेतावनी देते हुए एक हवाई फायर किया, लेकिन भीम जोरा क्राइम ब्रांच की तरफ लगातार अंधाधुंध फायर करता रहा।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी भीम जोरा को गोली लग गई और वो घायल हो गया। जिसे तुरंत एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने भीम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मुठभेड़ के दौरान भीम जोरा का साथी मौके से फरार हो गया।

Source of News:- jagran.com

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि मृत आरोपी का नाम भीम बहादुर जोरा था, जो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था व भारत में डकैती व हत्या के साथ साथ चोरी की कई वारदात को अंजाम दे चुका था।

Related Posts

फरीदाबाद के पाखल गांव की प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग का कहर, दो श्रमिकों की जलकर मौत; एक घायल

फरीदाबाद के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्ट्री में शुक्रवार को लगी आग में दो श्रमिकों की मौत हो गई। दोनों श्रमिक कल से लापता थे और आज उनके शव…

हरियाणा के पानीपत में ट्रांसफॉर्मर ब्लॉस्ट होने से गिरी दीवार, दो बच्चों सहित 11 लोग घायल

पानीपत के शेरा गांव में चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण धमाका हुआ। धमाके से हैचरी की दीवार गिर गई, जिससे पास सो रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *