निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है भारत सरकार

Nimisha Priya Death Penalty postponed यमन से एक राहत भरी खबर है। केरल की नर्स निमिषा प्रिया जिन्हें 16 जुलाई 2025 को फांसी दी जानी थी की फांसी फिलहाल टाल दी गई है। यह खबर निमिषा प्रिया के परिवार और शुभचिंतकों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। यमन सरकार ने निमिषा की फांसी की तारीख आगे बढ़ा दी है।

एएनआई, नई दिल्ली। यमन से एक राहत की खबर सामने आई है। केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टाल दी गई है। निमिषा को 16 जुलाई 2025 यानी कल फांसी दी जानी थी। मगर अभी के लिए यह तारीख पोस्टपोन कर दी गई है। भारत सरकार लगातार यमन की सरकार के संपर्क में बनी हुई है।

source of news-jagran news

निमिषा की फांसी रोकने के लिए भारत सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार ने यमन से कुछ और दिनों की मांग की थी, जिससे निमिषा का परिवार पीड़ित परिवार को ब्लड मनी के लिए मना सके।

ब्लड मनी के लिए मिला समय
निमिषा प्रिया का मामला काफी संवेदनशील था। इसके बावजूद सरकार लगातार यमन के संपर्क में थी। आखिर में भारत सरकार की कोशिशें रंग लाई और निमिषा की फांसी को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। हालांकि, यह फांसी कब तक के लिए टली है? इसपर अभी तक अपडेट सामने नहीं आया है।

क्या बच सकती है निमिषा की जान?
बीते दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत सरकार ने कहा था कि निमिषा की जान बचाने का सिर्फ एक ही रास्ता है। अगर पीड़ित परिवार ब्लड मनी के लिए मान जाता है, तो निमिषा को बचाया जा सकता है। पीड़ित परिवार को 10 हजार अमेरिकी डॉलर (8.5 करोड़ रुपये) का ब्लड मनी देने की पेशकश की गई है। हालांकि, परिवार ने अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया है।

Related Posts

Parliament Budget Session 2026: सदन की कार्यवाही स्थगित, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा बजट

बजट सेशन के दूसरे दिन संसद में इकोनॉमिक सर्वे टेबल हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में सरकार का ‘रिपोर्ट कार्ड’ टेबल किया। Economic Survey Live Updates: बजट सेशन…

I-PAC के दफ्तर पर ED का छापा, रेड वाली जगह पहुंचीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘अमित शाह चुनाव से जीतें बंगाल…’

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला घोटाले को लेकर कोलकाता में I-PAC के दफ्तर में रेड की है. इस दौरान ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंच गई हैं. उन्होंने कहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *