औरंगजेब की कब्र तोड़ने से कुछ नहीं मिलेगा’, चर्चा में केंद्रीय मंत्री का बयान; मुस्लिमों से बड़ी अपील भी की

मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र तोड़ने से कुछ नहीं मिलेगा। इसके बजाय संभाजीनगर में छत्रपति संभाजी महाराज का एक बड़ा स्मारक बनना चाहिए। हमें संभाजी महाराज की विचारधारा पर आगे बढ़ना चाहिए। भारत के मुसलमान खुद को औरंगजेब से न जोड़ें। यहां के मुसलमान औरंगजेब की संतान नहीं हैं। उससे भारत के मुसलमानों का कोई संबंध नहीं है। यह बातें कही हैं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने।

  1. हिंदू संगठनों ने की औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग।
  2. अठावले बोले- संभाजी महाराज का स्मारक बनना चाहिए।
  3. भारत के मुसलमान खुद को औरंगजेब से बिल्कुल न जोड़ें।

Source of News:-jagran.com

पीटीआई, नई दिल्ली। औरंगजेब की कब्र पर महाराष्ट्र का सियासी माहौल गर्म है। एक धड़ा कब्र को हटाने की मांग कर रहा है। नागपुर में इस मामले में हिंसा भी भड़क चुकी है। अब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बड़ बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाया न जाए। उन्होंने सलाह दी है कि छत्रपति संभाजीनगर में छत्रपति संभाजी महाराज का भी स्मारक बना दिया जाए।

कब्र को हटाने से कुछ हल नहीं होगा

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के नेता व केंद्रीय मंत्री अठावले उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य सरकार के सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि औरंगजेब की कब्र को हटाने से कुछ हल नहीं होगा।

कब्र को मत हटाइए

अठावले ने कहा, “कब्र को मत हटाइए। संभाजीनगर में छत्रपति संभाजी राजे का एक बड़ा स्मारक बनना चाहिए। महाराष्ट्र में विश्व हिंदू परिषद समेत कई नेताओं ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग। प्रदेशभर में जगह-जगह धरने प्रदर्शन भी हो चुके हैं। हिंदू संगठनों का आरोप है कि औरंगजेब ने अपने शासनकाल में हिंदुओं पर अत्याचार किया।

संभाजी महाराज की विचारधारा पर आगे बढ़ना है

रामदास अठावले ने आगे कहा कि औरंगजेब की कब्र भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित है। हमें संभाजी महाराज की विचारधारा के साथ आगे बढ़ना है। मगर देश में शांति होनी चाहिए।

हिंदू थे यहां के मुसलमान

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे अठावले ने मुसलमानों से खुद को औरंगजेब के साथ न जोड़ने की अपील की। अठावले ने कहा, “मुस्लिम समुदाय से मेरा अनुरोध है कि आप खुद को औरंगजेब से न जोड़ें। यहां के मुसलमान हिंदू थे। यहां के मुसलमान औरंगजेब की संतान नहीं हैं। उनका उससे कोई संबंध नहीं है।”

यह भी पढ़ें: कुणाल कामरा ने शिंदे को ऐसा क्या कहा, जिस पर मच गया बवाल; अब पुलिस ने दर्ज किया केस

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

One thought on “औरंगजेब की कब्र तोड़ने से कुछ नहीं मिलेगा’, चर्चा में केंद्रीय मंत्री का बयान; मुस्लिमों से बड़ी अपील भी की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *