नारायणपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, अब भी जारी है गोलीबारी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक नक्सली मारा गया। अबूझमाड़ के महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर चलाए गए सर्च अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरू हुई। सुरक्षा बल ने एक पुरुष माओवादी का शव और उसके पास से हथियार बरामद किया। माओवादियों की गतिविधि को रोकने के लिए यह अभियान चलाया गया था।

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सोमवार को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबल और माओवादियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया।

दरअसल, अबूझमाड़ के महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर चलाए गए सर्च अभियान के दौरान यह मुठभेड़ शुरू हुई। अभी तक की जानकारी के अनुसार, गोलीबारी अभी भी रुक-रुक कर जारी है।

Source of News:- jagran.com

बताया जा रहा है कि कार्रवाई में सुरक्षा बल ने एक पुरुष माओवादी का शव और उसके पास से हथियार बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यह अभियान माओवादियों की गतिविधि को रोकने के लिए चलाया गया है। मुठभेड़ स्थल पर सर्चिंग अभियान अभी भी जारी है और पूरी कार्रवाई खत्म होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *