Parliament Budget Session 2026: सदन की कार्यवाही स्थगित, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा बजट

बजट सेशन के दूसरे दिन संसद में इकोनॉमिक सर्वे टेबल हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में सरकार का ‘रिपोर्ट कार्ड’ टेबल किया।

Economic Survey Live Updates: बजट सेशन 2026 का आज (गुरुवार को) दूसरा दिन था। कार्यवाही को 1 फरवरी को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। लोकसभा में आज इकोनॉमिक सर्वे टेबल हुआ, जिसमें सरकार के एक-एक पैसे का हिसाब है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब 1 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश करेंगी। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों को सौगात मिल सकती है। ये जानना दिलचस्प होगा कि सरकार इस बार किस सेक्टर पर सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित करेगी। जान लें कि इकोनॉमिक सर्वे हर साल बजट के आने से एक दिन पहले पेश किया जाता था, लेकिन इस बार यह 3 दिन पहले लोकसभा में टेबल हुआ।


पहले दिन हुआ राष्ट्रपति का संबोधन
बजट सत्र के पहले दिन यानी बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों को संबोधित किया। उन्होंने वर्ष 2026 को विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण साल बताया। उन्होंने समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और विकसित भारत के लिए सरकार के दृष्टिकोण की रूपरेखा पेश की।

Source of News:- indiatv.in

सदन में आज पेश होगा इकोनॉमिक सर्वे
वित्त मंत्री आज (गुरुवार को) सुबह 11 बजे लोकसभा में देश का इकोनॉमिक सर्वे पेश करेंगी। इसमें जीडीपी ग्रोथ के अनुमान, अलग-अलग क्षेत्रों के प्रदर्शन समेत सरकार के खर्च हुए पैसे का भी जिक्र होगा। कुल मिलाकर आज देश के सामने केंद्र की NDA सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखा जाएगा।

Related Posts

I-PAC के दफ्तर पर ED का छापा, रेड वाली जगह पहुंचीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘अमित शाह चुनाव से जीतें बंगाल…’

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला घोटाले को लेकर कोलकाता में I-PAC के दफ्तर में रेड की है. इस दौरान ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंच गई हैं. उन्होंने कहा…

नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पर लेटा था युवक, ट्रेन से कट गया हाथ, एम्बुलेंस से भी कूद कर भागा

उत्तर भारत के मूल निवासी दिलीप नाम का एक व्यक्ति नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा था, एक ट्रेन उस पर से गुजरी और उसका हाथ कट गया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *