Pollution Ka Solution: दिल्ली में जान कैसे बचेगी…साफ हवा कैसे मिलेगी? मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का EXCLUSIVE इंटरव्यू

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इंडिया टीवी कॉन्क्लेव में प्रदूषण को लेकर अपनी सरकार का विजन शेयर किया।

दिल्ली में प्रदूषण एक जानलेवा आपातकाल बन चुका है। इस संकट के बीच, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इंडिया टीवी के कॉन्क्लेव #pollutionkasolution में बातचीत करते हुए अपनी सरकार का विजन और प्रदूषण के खिलाफ वार रूम रणनीति साझा की है।

पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में तीन करोड़ से ज्यादा जनसंख्या हो गई है। उनकी गाड़ियां है, उनके कूड़े हैं। दिल्ली में रोज 8 हजार मीट्रिक टन कूड़ा आता है। दिल्ली की सड़के कूड़े-कचरे से भरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों से मिट्टी हटाना हमारा सबसे बड़ा काम है। उन्होंने बताया कि प्रदूषण पर दिल्ली सरकार ने एक्सपर्ट कमेटी बनाई है। 11 सदस्यीय कमेटी में IIT के एक्सपर्ट शामिल हैं।

दिल्ली प्रदूषण को लेकर मंत्री मनजिंदर सिंह ने कहा कि 2025 से कोशिशें शुरू हुई हैं, उससे पहले बहाने थे। दिल्ली को विरासत में ये बीमारी 1985 से मिली है। 1985 से इसका काम कोर्ट ने देखना शुरू किया। उसके बाद बहुत सारे काम करने की कोशिश की गई। लेकिन बदकिस्मती से पिछले 10-11 साल में दिल्ली में एक ऐसी सरकार रही, जो हर चीज का ठीकरा या तो केंद्र या मौसम पर फोड़ देती थी। मुझे याद है कि एक बार अरविंद केजरीवाल ने ये भी कह दिया था कि मुझे पता ही नहीं है कि दिल्ली में प्रदूषण क्यों है? सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की लगातार फटकार पड़ी।

Source of News:- indiatv.in

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आते ही पिछले 10 महीने में हम दिल्ली में पॉल्यूशन को बेहतर करने में कामयाब हुए हैं। हमसे पहले 2014 से 2024 तक AQI का स्तर लगातार औसतन 209 था, लेकिन पिछले 10 महीनों में हम उसे 200 पर लेकर आए हैं।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *