President Draupadi Murmu दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचीं, देवघर हवाई अड्डे पर राज्यपाल एवं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया स्वागत

राज्य ब्यूरो, रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंच गई हैं। देवघर हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राज्यपाल संतोष गंगवार एवं राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया।

राष्ट्रपति गुरुवार को देवघर एम्स एवं शुक्रवार को आइआइटी (आइएसएम), धनबाद के दीक्षा समारोहों में सम्मिलित होंगी। आज शाम राष्ट्रपति रांची आ जाएंगी। यहां राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

राष्ट्रपति अपने दो दिवसीय दौरे में लगभग 25 घंटे झारखंड में रहेंगी। एक अगस्त यानी शुक्रवार को धनबाद स्थित आइआइटी के दीक्षा समारोह में सम्मिलित होंगी। दोनों कार्यक्रमों में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी रहेंगे।

राष्ट्रपति अपराह्न 3.10 बजे दीक्षा समारोह में भाग लेंगी तथा गोल्ड मेडल व अन्य उपाधियां वितरित करेंगी। इसके बाद शाम 4.30 बजे देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगी। वह शाम 5.25 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने राष्ट्रपति को शाल भेंट किया। इस दौरान राज्य के आला अधिकारी मौजूद थे।

यहां से सड़क मार्ग होते हुए शाम 5.55 बजे राजभवन पहुंचेंगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति सुबह 9.30 बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी, जहां से सुबह 10 बजे बंगाल के दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगी।

पूर्वाह्न 11.40 बजे दुर्गापुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर धनबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां राष्ट्रपति दोपहर 12 बजे धनबाद के आइआइटी कैंपस पहुंचेंगी। दीक्षा कार्यक्रम में भाग लेने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी पहुेचंगे।

source of jagran

अपराह्न 3.20 बजे धनबाद एयरपोर्ट से बंगाल के दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगी और वहीं से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। बता दें कि पूर्व में राष्ट्रपति का झारखंड दौरा 11 जून को होनेवाला था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से यह टल गया था।

Related Posts

Inspiration: अंधेरी रातें, किराए का घर, लालटेन की लौ…यहां से शुरुआत, आज विदेशों तक बाजार! मंजू देवी हौसले की मिसाल

Jamshedpur Manju Devi Success Story: मंजू देवी ने तंगी और संघर्ष के ऐसे दिन देखें कि अच्छे-अच्छे हिम्मत हार जाएं. पर मंजू ने हुनर को हौसला बनाया और जूट प्रोडक्ट्स…

झारखंड में जंगली हाथी का आतंक, एक रात में 7 लोगों को मार डाला; अब तक 17 की गई जान

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथी के हमले से सात लोगों की मौत हो गई। नोवामुंडी प्रखंड के बाबरिया गांव में 6 जनवरी की रात एक ही परिवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *