पंजाब आपदा प्रभावित राज्य घोषित, लाखों एकड़ खेती तबाह; बाढ़ की चपेट में 1400 से अधिक गांव

पंजाब में बाढ़ के चलते 7 सितंबर तक सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। राज्य के 23 जिलों के लगभग 1400 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं जिसके कारण पूरे राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। सांसद राघव चड्ढा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए MPLADS फंड से 3.25 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है।

चंडीगढ़पंजाब की भगवंत मान की सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही बाढ़ के कारण पंजाब में 7 सितंबर तक सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं। बाढ़ से 23 जिलों में 1400 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

इस बाढ़ में 30 लोगों कीमौत हो गई है और 3.5 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। मंगलवार को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कुछ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। जानकारी के अनुसार, बाढ़ से अब तक लगभग 20,000 लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकाला जा चुका है। पंजाब 1988 के बाद से आई सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है।

राज्य के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए, पंजाब के सभी आईपीएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का संकल्प लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह योगदान चल रहे राहत और पुनर्वास प्रयासों में सहयोग के लिए एक विनम्र प्रयास है।

इससे पहले बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पंजाब से राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने एमपीएलएडीएस फंड से 3.25 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने गुरदासपुर जिले में बाढ़ सुरक्षा बांधों की मरम्मत और मजबूती के लिए ₹2.75 करोड़ दिए हैं। ₹50 लाख अमृतसर ज़िले में राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए भी दिए हैं।

बाढ़ के कारण 3.75 एकड़ फसल पानी में बह गई है। सभी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (डीडीएमए) को प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए जल्द और पर्याप्त उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही दूरसंचार ऑपरेटरों को मोबाइल और लैंडलाइन कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों और आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल पंजाब जाकर किसानों से मुलाकात करेंगे।

रूपनगर में स्थापित किए गए राहत शिविर
रूपनगर जिला प्रशासन द्वारा सतलुज दरिया के किनारे बसे गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है जो गांव शत्रुघ्न के किनारे पर बसे हैं उन गांव के लोगों के लिए प्रशासन द्वारा पांच गांव में राहत शिविर लगाए गए हैं। इन राशियों में लोगों के रहने खाने पीने और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पूरे प्रबंध किए गए हैं प्रशासन द्वारा भनाम, भलाण, नानगरा, पलासी और सिंहपुर में राहत शिविर बनाए गए हैं।

Source of News:- jagran.com

भाखड़ा बांध का जलस्तर लगभग 1,678 फीट तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम जलस्तर 1,680 फीट है, जो खतरे के निशान से केवल दो फीट नीचे है।

Related Posts

होशियारपुर में पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के घर ईडी और इनकम टैक्स की संयुक्त छापेमारी

होशियारपुर में बुधवार सुबह पूर्व कांग्रेस मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की संयुक्त छापेमारी हुई। वित्तीय लेनदेन और आय से संबंधित मामलों…

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP और कांग्रेस की राहें होंगी अलग, BJP को होगा बंपर फायदा

Chandigarh Nagar Nigam: चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस गठबंधन नहीं करेंगे, जिससे BJP की जीत लगभग तय मानी है. दोनों पार्टियां मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *