SBI में दिनदहाड़े डकैती, एक करोड़ कैश और 20 करोड़ का सोना लूटकर बदमाश फरार

SBI Bank Robbery कर्नाटक के विजयपुरा जिले में लुटेरों ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) की चाडचन शाखा पर धावा बोलकर लगभग 21 करोड़ रुपये की नकदी और सोने के गहने लूट लिए। मंगलवार शाम हुई इस घटना में तीन नकाबपोश लुटेरों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों की तलाश जारी है।

विजयपुरा। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में दिनदहाड़े लुटेरों ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) पर धावा बोल दिया। उनके हाथ में पिस्तौल और चाकू थे। लुटेरों ने 20 करोड़ रुपये के कैश और सोने के जेवरात लेकर भाग निकले।

यह घटना मंगलवार की शाम लगभग 6:30 बजे की है। विजयपुरा जिले के चाडचन शाखा को चोरों ने निशाना बनाया था। इस दौरान उन्होंने भारी मात्रा में कैश और सोना लूट लिया, जिसकी कीमत 21 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।

कैस दिया लूटपाट को अंजाम?
पुलिस के अनुसार, तीन लोग मास्क पहनकर बैंक में दाखिल हुए। उन्होंने बैंक में खाता खुलवाने की बात कहकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने बैंक मैनेजर, कैशियर समेत सभी कर्मचारियों पर बंदूर और चाकू तान दी। इसके बाद लुटेरों ने पूरे बैंक स्टाफ के हाथ और पैर बांध दिए।

Source of News:- jagran.com

पुलिस ने मामले पर FIR दर्ज कर ली है। अनुमान के अनुसार, लुटेरों ने 1 करोड़ रुपये का कैश और 20 करोड़ रुपये के सोने के गहने लूटे हैं। बैंक के मैनेजर ने पुलिस में शिकायत लिखवाई है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *