गोरखपुर कलेक्ट्रेट में बवाल: वकील और मजदूरों में मारपीट, भारी हंगामा

गोरखपुर कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को मजदूर और वकीलों के बीच मारपीट हो गई जिसके बाद अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उन्हें अंदर जाने से रोका जा रहा था और विरोध करने पर एक अधिवक्ता के साथ मारपीट की गई। एडीएम सिटी और एसपी सिटी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया।

गोरखपुर। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को सुबह 11 बजे के करीब काम कर रहे मजदूर और वकीलों में मारपीट हो गई। इसके बाद वहां अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। रास्ते मे लगे टीनशेड को तोड़ दिया, जेसीबी पत्थर चलाए। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अंदर जाने से रोका जा रहा था। विरोध पर ठीकेदार और उसके मजदूर ने एक अधिवक्ता से मारपीट की।

हंगामे की सूचना के बाद एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज अधिवक्ताओं को समझने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ गोरखनाथ रवि सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची।

source of jagran

मौके पर कैंट, गोरखनाथ, शाहपुर, रामगढ़तल थाने की पुलिस पहुंची। वह अधिवक्ताओं को समझने में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि रास्ते को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण के लिए कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी।

Related Posts

Exclusive: नशे की दवा, 17 घंटे की मिस्ट्री और स्पर्म रिपोर्ट! NEET छात्रा में अब तक की सबसे बड़ी खबर, CID की गाइडलाइन से हड़कंप!

Patna NEET Student Death Case: नीट छात्रा केस में पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जांच को कई संभावित दिशाओं में बांटते हुए CID ने SIT को 59 पॉइंट्स…

तेजस्वी को पूरी कुर्सी क्यों नहीं, क्या 2001 का सबक आज भी नहीं भूले लालू यादव? ‘राजनीतिक गलती’ की पूरी कहानी

Lalu Prasad Yadav Ranjan Yadav Story: राष्ट्रीय जनता दल में तेजस्वी यादव को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही बिहार की राजनीति में एक पुराना सवाल फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *