11 घंटे में लगे भूकंप के 7 झटके, गुजरात के राजकोट में सहमे लोग घरों से बाहर निकले

गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर, धोराजी और उपलेटा में शुक्रवार सुबह भूकंप के लगातार सात झटके महसूस किए गए। सबसे तीव्र झटका सुबह 6:19 बजे 3.8 तीव्रता का था। दहशत के कारण लोग अपने घर छोड़कर खेतों की ओर भागे। हालांकि, इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च के अनुसार, इन झटकों से किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर, धोराजी, उपलेटा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए। यहां एक के बाद एक भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। यहां एक के बाद एक करीब 7 झटके भूकंप के महसूस किए गए। जिससे भारी दहशत फैल गई है।

इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के डेटा के मुताबिक, शुक्रवार सुबह भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। सबसे तेज झटका सुबह 6:19 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.8 थी, इसके बाद, सुबह 8:34 बजे तक कुल 7 झटके दर्ज किए गए। भूकंप के झटकों से डरे लोग घर छोड़ खेतों की ओर भाग गए।

सुबह 6:19 से 8:34 बजे तक कब कब लगे भूकंप के झटके?
06:19 बजे: 3.8 तीव्रता का भूकंप (सबसे तीव्र भूकंप)
06:56 बजे: 2.9 तीव्रता का भूकंप
06:58 बजे: 3.2 तीव्रता का भूकंप
07:10 बजे: 2.9 तीव्रता का भूकंप
07:13 बजे: 2.9 तीव्रता का भूकंप
07:33 बजे: 2.7 तीव्रता का भूकंप
08:34 बजे: एक और झटका महसूस हुआ

भूकंप का केंद्र और गहराई
आईएसआर रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी भूकंपों का केंद्र मुख्य रूप से उपलेटा से 27 से 30 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व (ईएनई) दिशा में दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई जमीन से 6.1 किलोमीटर से 13.6 किलोमीटर के बीच थी। इससे पहले, कल रात 8:43 बजे इसी क्षेत्र में 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।

Source of News:- jagran.com

लगातार आ रहे भूकंप के झटकों के कारण, जेतपुर, धोराजी और उपलेटा पंथकों के ग्रामीण इलाकों में लोग खुद को सुरक्षित करने के लिए घरों में रहने के बजाय सड़कों और खेतों में निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह है कि इससे अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *