हरियाणा के फरीदाबाद में यमुना किनारे बसे गांवों में उड़ रहे ‘चमकीले ड्रोन’, दहशत में लोग

फरीदाबाद में रहस्यमय चमकती रोशनी ने दहशत फैला दी है, जिसे लोग ड्रोन समझ रहे हैं। यमुना के पास के गांवों में सबसे पहले दिखने के बाद, अब ये रोशनी कोराली में भी दिखाई दे रही है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है।

फरीदाबाद: शहर में इन दिनों आसमान में चमकती रोशनी दिखने की अफवाह ज़ोर पकड़ रही है। लोग इसे ड्रोन मान कर परेशान हैं। लोगों ने विडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है। सबसे पहले एक सप्ताह पूर्व यमुना नदी से सटे ददसिया गांव में संदिग्ध ड्रोन घूमता हुआ दिखाई दिया था। इसके बारे में लोगों को पता चला। लोग जाग गए और अपने-अपने मकानों की छत पर चढ़कर उसकी गतिविधियों पर नजर रखने लगे थे। लोगों ने आसमान की ओर देखते हुए पूरी रात काटी। इसके बाद अरुआ गांव में भी देखा गया। अब तीन दिनों से कोराली गांव में भी रात के समय चमकती रोशनी दिखाई दी। रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक यह रोशनी दिखाई दी है। लेकिन यह पता नहीं चल पाता कि आसमान में चमकने वाली ये क्या वस्तु है, इतना जरूर है कि ग्रामीणों में इसे लेकर दहशत का माहौल है।

अधिकारियों को भी जानकारी दी गई
ग्रामीण खेमी ठाकुर ने बताया कि इस बारे में तिगांव थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी जानकारी दी गई थी। लेकिन इसे लेकर कोई गंभीर नहीं है। अगर प्रशासन कोई सर्वे करा रहा है तो उस बारे में स्पष्ट करना चाहिए। चूंकि कुछ समय से गांव में चोरी भी कई हो चुकी है। इस संदिग्ध ड्रोन का डर और अधिक बढ़ जाता है। ग्रामीण राम सिंह और अजीत सिंह के मकान में चोरी हो गई। ऐसे में खेमी ठाकुर ने कहा कि प्रशासन को इस बारे में जानकारी जुटानी चाहिए।

source of navbharattimes.com

उत्तरप्रदेश में भी उड़ते देखे गए
करीब 10 दिन पहले ग्रेटर नोएडा और नोएडा में उड़ते ड्रोन देखे गए थे। वहां पर भी माहौल भय का बन गया था, लेकिन जांच पड़ताल करने के बाद डीआईजी कलानिधि नैथानी ने स्पष्ट किया कि पता चला कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग नदियों का डिजिटल सर्वे करा रहा है। इसी कारण रात में नदियों के किनारे बसें गांवों के ऊपर ड्रोन कैमरे उड़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि दिन में ही सर्वे के लिए ड्रोन उड़ाए जाएंगे। रात में ड्रोन उड़ाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

वीडियो: गुरुग्राम में फिर दिखा थार का आतंक, एक गाड़ी से जोरदार टक्कर, चालक घायल

Gurugram Thar News: गुरुग्राम के घामडौज टोल पर तेज रफ्तार थार ने फिगो कार को जोरदार टक्कर मारकर बड़ा हादसा कर दिया. कार चार बार पलटी और चालक गंभीर रूप…

साइको किलर पर एक और खुलासा: भांजी की हत्या के इतनी देर बाद बेटे को मारा, इसलिए दूसरे पुत्र का नाम भी शुभम रखा

लेडी साइको किलर पर एक और खुलासा हुआ है। भांजी की हत्या के एक घंटे बाद पूनम ने जिगर के टुकड़े को मौत की नींद सुला दिया था। बेटे और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *