नाबालिग बेटी और उसकी सहेली के साथ रेप, फिर देह व्यापार में धकेला… हिला कर रख देगी हरियाणा की ये खबर

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़की और उसकी सहेली यौन शोषण का शिकार हुई हैं। सहेली के सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप है। दोनों को देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में नाबालिग बेटी और उसकी सहेली के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप सहेली के सौतेले पिता पर है। यही नहीं नाबालिगों को एक महिला को सौंपकर उनसे देह व्यापार भी कराया जा रहा था। मामला चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के सामने आने पर पुलिस हरकत में आई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही महिला की भूमिका की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता एनआईटी एरिया में अपने परिवार के साथ रहती है। उसके घर सहेली आती जाती थी। आरोप है कि नाबालिग का सौतेला पिता बेटी और उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म करता था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहता था। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के सदस्य सुनील यादव ने बताया कि पीड़िता की सहेली ने उसे भूड कॉलोनी में एक महिला के घर पहुंचाया। वहां महिला ने पीड़िता को शराब पिलाई। फिर उसे अलग-अलग लोगों के पास भेजा। महिला इसके बदले 1200 रुपये लेती थी। जांच में सामने आया है कि दोनों पीड़िताओं के साथ रेप हुआ। इस मामले में एक मंदिर के पुजारी का भी नाम सामने आ रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में उसे क्लीन चिट मिल गई।

SOURCE OF NEWS-NAVBHARAT TIMES

17 अप्रैल को लापता हुई थीं नाबालिग

दो किशोरी 17 अप्रैल को डबुआ इलाके से लापता हो गई थीं। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने पांच दिन तक कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद परिजन शिकायत लेकर चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के पास पहुंचे। सीडब्ल्यूसी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने तीन दिन में एक लड़की को बरामद कर लिया। उसने बताया कि उनकी एक सहेली ओल्ड फरीदाबाद की एक कॉलोनी में महिला के पास है। महिला पैसों के लिए शारीरिक शोषण करा रही है।

नशे में मिली थी नाबालिगसीडब्ल्यूसी के मुताबिक, सहेली का सौतेला पिता अपनी बेटी और उसकी सहेली दोनों के साथ दुष्कर्म करता था। सीडब्ल्यूसी के सदस्य सुनील यादव ने बताया कि लापता बच्ची के मां-बाप को जब वह मिली, तब काफी नशे में थी। बच्ची के बयान के बाद ओल्ड फरीदाबाद पुलिस में संयुक्त रूप से कार्रवाई की। महिला के घर पर छापेमारी की। बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान एक जोड़ा आपत्तिजनक हालत में पुलिस को मिला। पुलिस हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। डबुआ थाना प्रभारी महावीर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Posts

दीपावली से पहले हवा में घुला जहर, गुरुग्राम में 267 पर पहुंचा AQI; प्रदूषण बढ़ने की वजह आई सामने

दीपावली से पहले गुरुग्राम की हवा जहरीली हो गई है, AQI 267 तक पहुंच गया है। प्रदूषण बढ़ने के कई कारण हैं, जिनमें टूटी सड़कें, निर्माण स्थलों पर धूल, ट्रैफिक…

एएसआई ने दी जान: ‘पत्नी IAS… रिश्तेदार MLA, कुछ न बिगड़ेगा’, संदीप के नोट में ADGP पर लिखीं ये चार अहम बातें

रोहतक के एएसआई ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार को भ्रष्ट बताकर आत्महत्या कर ली। एएसआई संदीप लाठर मंथली मांगने में एडीजीपी के गनमैन को गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *