
Surajkund International Crafts Mela 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में मध्य प्रदेश और ओडिशा थीम स्टेट के रूप में अपनी सांस्कृतिक समृद्धि का प्रदर्शन करेंगे। वीआईपी गेट के पास इन दोनों राज्यों के पवेलियन में देश-विदेश के पर्यटक पारंपरिक हस्तशिल्प कला और संस्कृति का आनंद ले सकेंगे। मेले में पहली बार दो राज्यों को थीम स्टेट के रूप में शामिल किया गया है।
Source of News:- jagran
Surajkund Mela 2025: सात से 23 फरवरी तक लगने वाले 38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में वीआईपी गेट के पास थीम स्टेट मध्य प्रदेश और ओड़िशा का पवेलियन बनाया जाएगा।
इन दाेनों राज्यों के पवेलियन में देश-विदेश के पर्यटक वहां की सांस्कृतिक समृद्धि का नजारा कर पाएंगे। प्रत्येक थीम स्टेट को 40-40 हटस अलाट की जाएंगी। यह हटस थीम स्टेट की ओर से शिल्पियों काे उपलब्ध कराई जाएंगी।
हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ हुआ विचार विमर्श
मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की टीम ने बुधवार शाम जब सूरजकुंड मेला परिसर का दौरा किया तो इस दौरान हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया।
Connect with us:-