UP: छोटी सी जिद… खामोश हो गईं तीन जिंदगियां, झगड़े की वजह से हर कोई हैरान; बेटी-बेटे को जहर दे मां ने दी जान

Saharanpur mother and kids death news: सहारनपुर में एक महिला ने बेटी और बेटे को जहर देने के बाद खुद भी जान दे दी। शौचालय के विवाद में महिला ने जानलेवा कदम उठाया। गांव के बाहर तीनों बेसुध मिले। मौके से सल्फास की खाली शीशी मिली। ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की गई है।

Saharanpur Suicide: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां गागलहेड़ी इलाके के बलियाखेड़ी गांव में एक महिला ने घर में विवाद के बाद दो बच्चों को जहर देकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, बलियाखेड़ी गांव में शौचालय पहले इस्तेमाल करने की छोटी सी जिद थी, कोई बड़ा विवाद नहीं था, लेकिन उसका परिणाम इतना घातक होगा यह किसी ने नहीं सोचा होगा। मामूली सी बात ने एक मां और उसके दो बच्चों की जिंदगी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया।

शौचालय तो वहीं रहेगा, लेकिन तीन जिंदगी इस दुनिया से चली गईं, जो अपने पीछे कई सवाल छोड़ गईं। क्या जान इतनी सस्ती है कि मनीता ने पल भर में मौत को गले लगा दिया।

मनीता का पति और ससुराल के लोगों से होता था विवाद

दरअसल, पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि मनीता का अपने पति और ससुरालियों के साथ अक्सर झगड़ा होता था। बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की जो वजह सामने आई वह बेहद हैरान कर देने वाली

शौचालय का इस्तेमाल करना चाहती थी मनीता

गागलहेड़ी थाना प्रभारी के अनुसार, मनीता सुबह के समय छत पर बने शौचालय का इस्तेमाल करना चाहती थी। छत पर जेठानी का परिवार था। उनके बीच कहासुनी हुई और वह शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर सकी। इसके बाद वह घर से निकल गई।

मेरी बहन और बच्चों को जहर देकर मारा’
इस पूरे मामले में मनीता के भाई गांव मोहद्दीनपुर निवासी जसबीर ने ससुरालियों पर बहन को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। जसबीर का कहना है कि बहन मनीता के साथ ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते थे। बृहस्पतिवार को भी उनके परिवार में झगड़ा हुआ था।

यह था पूरा मामला
सहारनपुर के गागलहेड़ी इलाके के बलियाखेड़ी गांव में मनीता (30), उसकी छह साल की बेटी नित्या और तीन साल के बेटे कार्तिक जाहरवीर महाड़ी स्थल के पास बेसुध हालत में मिले। उनके पास सल्फास की खाली शीशी पड़ी थी। अस्पताल ले जाने पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि महिला ने बच्चों को जहर खिलाने के बाद खुद भी निगल लिया। ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की गई है। थाना जनकपुरी के गांव मोहद्दौनपुर निवासी मनीता की शादी साल 2018 में बलियाखेड़ी निवासी नीटू के साथ हुई थी। नीटू मजदूरी करता है। मनीता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

Source of News:- amarujala.com

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही मनीता की पति के अलावा ससुराल वालों से भी अनबन रहती थी। बृहस्पतिवार सुबह छत पर बने शौचालय के इस्तेमाल को लेकर मनीता का ससुराल पक्ष से विवाद हुआ, जिसके बाद वह अपने बच्चों को लेकर मायके जाने के लिए घर से निकल गई। देर शाम ग्रामीणों ने मनीता और उसके दोनों बच्चों को गांव के बाहर जाहरवीर म्हाड़ी स्थल के पास बेसुध हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी। मनीता के भाई जसबीर की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, जेठ और जेठानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Posts

बड़ा खुलासा! सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देते ही अलंकार अग्निहोत्री ने की थी सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय से बात

यूपी के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने इस्तीफा देते ही सपा के सीनियर नेता माता प्रसाद…

बरेली में धरने पर बैठे अलंकार अग्निहोत्री, निलंबन को बताया सुनियोजित साजिश, डीएम को चैलेंज!

पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने बरेली डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया, अपने निलंबन को सुनियोजित साजिश बताया। उन्होंने डीएम से पंडितों के खिलाफ अपशब्द कहने वाले फोन कॉल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *