UP Crime News: चंदौली में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद को लेकर बदमाशों ने किया हमला

चंदौली के अलीनगर में जिम संचालक अरविंद यादव की भूमि विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने जिम में घुसकर उन पर हमला किया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं।

चंदौली। अलीनगर थाना के ग्राम डिहवा (धरना) में 42 वर्षीय जिम संचालक अरविंद यादव उर्फ बिंदु को बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार की देर रात गोली मार दी।

घटना के वक्त अरविंद अपने जिम में मौजूद थे, तभी बदमाशों की ओर से चार से पांच गोली उन पर लक्ष्य कर चलाई गई। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। अरविंद को तत्काल ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

एसपी आदित्य लांग्हे मौके पर पर पहुंचे और घटना के बाबत बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला भूमि विवाद का सामने आया है। हर पहलुओं की जांच की जा रही। शीघ्र बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस को घटनास्थल से चार-पांच की संख्या में खोखे मिले हैं।

धरना गांव निवासी मृतक का गांव में जिम है। इसके साथ ही वह प्लाटिंग का काम भी करते थे। पीडीडीयू नगर के परमार कटरा में उनकी कपड़े की दुकान भी है। सोमवार की रात साढ़े 11 बजे वह गांव में स्थित जिम में कुछ काम कर रहे थे।

स्वजन के अनुसार, इसी बीच चार बाइक से आठ की संख्या में बदमाश आए और अरविंद को नीचे बुलाया। अरविंद को जरा भी अंदाजा नहीं था कि लोग उसे जान से मारने आए हैं। अरविंद के नीचे आते ही बदमाशों ने उसे दबोचने की कोशिश की।

इस दौरान बदमाशों और अरविंद के बीच हाथापाई हुई थी। तभी अन्य लोगों ने एक के बाद एक कर चार से पांच गोलियां उन पर दाग दी थी। गोली अरविंद के सिर के अलावा गर्दन और पीठ पर भी गोली लगी थी।

अरविंद लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया था। बदमाशों ने उनकी थार गाड़ी के शीशे को पत्थर से तोड़ दिया। इस दौरान दो गोली गाड़ी के पिछले शीशे पर भी लगी थी। इसके बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर अधिकारी और कई थानों की पुलिस पहुंच गई थी। एसओजी और सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान और धड़पकड़ शुरू कर दी है।

source of jagran

अरविंद को ढूंढते हुए पहले घर पहुंचे थे बदमाश

जिम संचालक की हत्या के लिए उन्हें ढूंढते हुए बदमाश पहले उनके घर गए थे। स्वजन के अनुसार, वह बदमाश जैसा प्रतीत नहीं हो रहे थे। इसलिए मृतक के जिम में होने की बात उनसे बताई गई। इसके बाद बाइक सवार बदमाश जिम में आ गए। पहले विवाद किया और फिर गोली मारकर मरणासन्न अवस्था में पहुंचा दिया और मौके से भाग निकले।

वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना में शामिल बदमाश और अरविंद साथ मिलकर पहले जमीन का कार्य करते थे। एक घटना के बाद सभी लोग जेल चले गए।

बदमाशों के जेल से छूटकर आने के बाद अरविंद और उनके बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ था। आशंका जताई गई है कि इसी विवाद में योजना के तहत अरविंद की बदमाशों ने हत्या की है।

Related Posts

UP Politics: यूपी में इस राजनीतिक दल की विधानसभा में बढ़ गई ताकत, 100 दिन बाद मिली बड़ी राहत

UP Politics: यूपी की मऊ सीट से विधायक रहे अब्बास अंसारी की फिर से विधायकी बहाल हो गई है. जिसके बाद अब यूपी विधानसभा में सुभासपा की ताकत बढ़ गई…

कानपुर में इतनी बारिश क्‍यों हो रही है, इसके पीछे 125 सालों वाला क्‍या राज और खतरा छ‍िपा है?

Kanpur News : मानसून ने सभी रिकार्ड को तोड़ दिया है. जहां एक तरफ गंगा यमुना उफान पर है. जगह-जगह चीजें बंद देखी जा रही हैं तो वहीं इस बाढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *