UP: धर्मांतरण के आरोपी छांगुर के भतीजे सबरोज का ठिकाना भी तबाह, बुलडोजर ने ढहा दिया

अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर के भतीजे सबरोज के ठिकाने को भी प्रशासन ढहा दिया। गैडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के रेहरा माफी में सबरोज का ठिकाना सरकारी जमीन पर बना था।

अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर उर्फ जमालुद्दीन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। शनिवार को छांगुर के भतीजे सबरोज के ठिकानों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा और सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को ढहा दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। गैडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के रेहरा माफी में सबरोज का ठिकाना सरकारी जमीन पर बनाया गया था। वहीं, छांगुर के करीबियों पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई भी जारी है।

छांगुर का गिरोह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में भी जुटा था। देश भर में अपने अवैध कारनामों का जाल बुना था। इसमें तीन हजार से अधिक लोगों को शामिल किया था। छांगुर के कई राज तो सामने आ चुके हैं, लेकिन उसके देश के संदिग्ध या प्रतिबंधित संस्थाओं से ताल्लुक की छानबीन हो रही है।

छांगुर ने दुबई, सऊदी, तुर्की जैसे देशों में अपनी पहुंच बनाई थी। इससे माना जा रहा है कि उसके सबंध उन संस्थाओं से भी रहे हैं कि जो देश में अशांति फैला रही हैं। देश में छांगुर का नाम सर्वाधिक धर्मांतरण कराने में दर्ज हो चुका है।

source of amarujala

छांगुर बाबा से पीड़ित कई जिलों में शिकायतें कर रहे हैं। कार्रवाई होने के बाद लोगों के हौसले बुलंद हुए हैं, जिससे छांगुर के करतूत और उनसे जुड़े लोगों का नाम उजागर हो रहा है।

Related Posts

बड़ा खुलासा! सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देते ही अलंकार अग्निहोत्री ने की थी सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय से बात

यूपी के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने इस्तीफा देते ही सपा के सीनियर नेता माता प्रसाद…

बरेली में धरने पर बैठे अलंकार अग्निहोत्री, निलंबन को बताया सुनियोजित साजिश, डीएम को चैलेंज!

पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने बरेली डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया, अपने निलंबन को सुनियोजित साजिश बताया। उन्होंने डीएम से पंडितों के खिलाफ अपशब्द कहने वाले फोन कॉल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *