
गाजियाबाद में डीएम सर्किल रेट के आधार पर संपत्ति कर बढ़ाने का पार्षद विरोध कर रहे हैं। उन्होंने निगम मुख्यालय में बैठक की और बोर्ड बैठक बुलाने की मांग की ताकि निगम संपत्ति कर पर स्थिति स्पष्ट कर सके। पूर्व पार्षदों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है जिस पर निगम ने भी अपना पक्ष रखने के लिए कैविएट दाखिल की है।
गाजियाबाद। डीएम सर्किल रेट के आधार पर संपत्ति कर बढ़ाने का विरोध लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को निगम पार्षदों ने संपत्ति कर बढ़ाने के विरोध में मोर्चा खोला और निगम मुख्यालय में बैठक की। इसमें 20 पार्षद शामिल हुए।
SOURCE OF NEWS-DAINIK JAGRAN
पार्षदों ने की बैठक बुलाने की मांग
बैठक में संपत्ति कर पर चर्चा के लिए बोर्ड बैठक बुलाने की मांग की गई। पार्षदों ने निर्णय लिया कि सोमवार को सभी पार्षद महापौर से मिलकर बोर्ड बैठक कराने की मांग करेंगे, जिससे संपत्ति कर को लेकर निगम की तरफ से स्थिति स्पष्ट हो सके।
नगर निगम द्वारा मनमाने तरीके से डीएम सर्किल रेट के आधार पर संपत्ति कर बढ़ाने के विरोध में तीन पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी, अनिल स्वामी व हिमांशु मित्तल ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर नगर निगम ने हाई कोर्ट में केविएट दायर कर गुहार लगाई थी कि मामले में कुछ भी निर्णय देने से पहले निगम के पक्ष को सुना जाए। लिहाजा हाई कोर्ट ने नगर निगम को पक्ष रखने का एक मौका दिया है।
हाई कोर्ट में है मामला
मामले में अगली सुनवाई 29 जुलाई को होनी है। शहरवासियों के पास संपत्ति कर के बढ़े हुए बिल पहुंचने से जनता में तो आक्रोश है ही। साथ ही पार्षद भी विरोध में उतर आए हैं। वह महापौर व नगर आयुक्त से संपत्ति कर कम करने की मांग कर रहे हैं।
हालांकि नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि अब यह मामला हाई कोर्ट में है। हाई कोर्ट का निर्णय मान्य होगा। मंगलवार को बैठक में सभी पार्षदों को बुलाया गया था लेकिन 20 पार्षद ही बैठक में पहुंचे। बैठक में गौरव सोलंकी, नीरज गोयल, राज कुमार, नरेश भाटी, पूनम सिंह, ओमप्रकाश, कुलदीप त्यागी, अजीत निगम व अभिषेक चौधरी आदि पार्षद मौजूद रहे।
Ищете, как быстро подарить радость?
заказать букет СЃ доставкой – отличная статья на эту тему.
Это находка для ценителей удобства.
Рекомендуем узнать о том, как быстро оформить заказ.
Цветы всегда свежие и красиво оформлены, а каждая деталь продумана до мелочей.
Не упустите шанс подарить радость просто и удобно!