Uttarkashi Cloudburst Live: केंद्र-राज्य ने झौंकी ताकत, एक और शव बरामद; मृतकों की संख्‍या हुई पांच

Uttarkashi Cloudburst Live Update: गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव धराली खीर गंगा नदी में बादल फटने से आए सैलाब से तबाह हो गया, दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक आए सैलाब के चलते चारों और पसरा मलबा ही मलबा फैल गया।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। Uttarkashi Cloudburst Live Update:  गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव धराली खीर गंगा नदी में बादल फटने से आए सैलाब से तबाह हो गया, दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक आए सैलाब के चलते चारों और पसरा मलबा ही मलबा फैल गया। इस घटना में करीब 15 से 20 होटल व घरों को नुकसान की सूचना मिल रही है। जिला प्रशासन के अनुसार आपदा में चार लोगों के मौत की हो चुकी है।

source of news : jagran.com

आपदा की सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, पुलिस, राजस्व, आपदा प्रबंधन आदि की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया है। धराली के ठीक सामने स्थिति मुखबा गांव से लोगों से खीर गंगा नदी में आए सैलाब मोबाइल में कैद किया, कुछ ही देर में जलप्रलय के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगे। सैलाब की दिल दहलाने वाले कई वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ ही पलों में पूरा इलाका मलबे से ढक गया।

Related Posts

हिमाचल प्रदेश: सिरमौर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में लगी आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

सिरमौर जिले के तलंगाना गांव में देर सिलेंडर ब्लास्ट के बाद घर में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दुखद मौत हो गई। मृतकों में…

Himachal: पीएम मोदी के दौरे के बीच मंडी में अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, मरीज बाहर निकाले, VIDEO

मंडी। Bomb Threat in Himachal, हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। प्रशासन ने…

One thought on “Uttarkashi Cloudburst Live: केंद्र-राज्य ने झौंकी ताकत, एक और शव बरामद; मृतकों की संख्‍या हुई पांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *