Watch: तुर्किए में ऐसा क्या हुआ, गिर पड़े इस देश के राष्ट्रपति, किसने उठाया, वीडियो वायरल

तुर्किए दौरे पर पहुंचे नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू अंकारा में स्वागत समारोह के दौरान लड़खड़ाकर गिर पड़े. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.

तुर्किए के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू उस समय चर्चा में आ गए, जब अंकारा में एक औपचारिक स्वागत कार्यक्रम के दौरान वे अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े. यह घटना उस वक्त हुई, जब वे तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के साथ आगे बढ़ रहे थे. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Independent Turkish की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति टिनूबू का पैर फिसल गया, जिससे वे संतुलन खो बैठे. हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाल ली और उन्हें गिरने से पहले ही सहारा दे दिया. इसके बाद राष्ट्रपति एर्दोगन उनका हाथ पकड़कर साथ चलते नजर आए, जिसे लोगों ने कूटनीतिक शिष्टाचार और मानवीय संवेदनशीलता के तौर पर देखा.

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा वीडियो

इस घटना का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जाने लगा. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति टिनूबू जैसे ही लड़खड़ाते हैं, सुरक्षाकर्मी तुरंत सक्रिय हो जाते हैं और उन्हें संभाल लेते हैं. घटना के बाद किसी भी तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्या की पुष्टि नहीं हुई है. नाइजीरियाई अधिकारियों ने इसे एक सामान्य फिसलन की घटना बताया है और कहा है कि राष्ट्रपति पूरी तरह स्वस्थ हैं.

कब अंकारा पहुंचे थे राष्ट्रपति टिनूबू?

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू सोमवार रात स्थानीय समयानुसार करीब 9 बजकर 5 मिनट पर तुर्किए की राजधानी अंकारा स्थित एसेनबोगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे. वहां उनका स्वागत तुर्किए के राष्ट्रीय शिक्षा मंत्री प्रोफेसर यूसुफ टेकिन के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल ने किया. राष्ट्रपति टिनूबू की यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस दौरे से रक्षा, सुरक्षा, शिक्षा, ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, विमानन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण जैसे क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है.

Source of News:- abplive.com

वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल के साथ तुर्किए पहुंचे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति टिनूबू इस दौरे पर एक बड़े और प्रभावशाली प्रतिनिधिमंडल के साथ तुर्किए पहुंचे हैं. इस प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, न्याय मंत्री, आंतरिक मंत्री, महिला एवं सामाजिक विकास मंत्री, संस्कृति और रचनात्मक अर्थव्यवस्था मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी के प्रमुख समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं.

Related Posts

Union Budget 2026: कैसे ट्रंप के टैरिफ से निपटने में कारगर साबित हो सकता है बजट? इन कदमों पर होगी देश की नजर

वैश्विक अर्थव्यवस्था में अमेरिका के उच्च टैरिफ की वजह से हड़कंप मचा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव भारत पर पड़ा है, जिस पर अमेरिका ने कुल 50 फीसदी तक का…

US-India Partnership: अमेरिका को आई भारत की याद, चीन से निपटने के लिए पैक्स सिलिका में स्वागत को तैयार

चीन के बढ़ते तकनीकी प्रभाव को रोकने के लिए अमेरिका ने भारत को पैक्स सिलिका गठबंधन में शामिल होने का न्योता मिला है। फरवरी 2026 में भारत इस महत्वपूर्ण रणनीतिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *