क्या जामा मस्जिद के बाहर भी चलेगा बुलडोजर? दिल्ली हाईकोर्ट ने MCD को दिया 2 महीने का समय

दिल्ली हाईकोर्ट ने जामा मस्जिद के बाहर अतिक्रमण को लेकर MCD को दो महीने में सर्वे कर कार्रवाई का आदेश दिया है। बता दें कि जामा मस्जिद तक जाने वाली सड़क और इसके आसपास के इलाके में दुकानदारों का कब्जा है।

नई दिल्ली: दिल्ली की मशहूर शाही जामा मस्जिद के बाहर अतिक्रमण की समस्या पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने दिल्ली नगर निगम यानी कि MCD को 2 महीने के अंदर अतिक्रमण का सर्वे करने और उसे हटाने का आदेश दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि तुर्कमान गेट के बाद अब आने वाले दिनों में जामा मस्जिद के बाहर भी बुलडोजर चल सकता है। बता दें कि जामा मस्जिद तक जाने वाली सड़क पर दुकानदारों का कब्जा है, यहां तक कि मस्जिद की सीढ़ियां भी अतिक्रमण की चपेट में हैं।

मौलाना आजाद की मजार के पास भी कब्जा
जामा मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण किस कदर हुआ है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की मजार के पास भी कब्जेधारियों ने जगह घेर रखी है। जामा मस्जिद पहुंचने वाली सड़क पर दाएं-बाएं और बीच में पटरी दुकानदारों का कब्जा नजर आता है। ये दुकानदार सड़क को इतना संकुचित कर देते हैं कि आने-जाने में मुश्किल होती है। मस्जिद की सीढ़ियों पर भी अतिक्रमण हो गया है, जिससे ऐतिहासिक इमारत की खूबसूरती प्रभावित हो रही है। कोर्ट ने एमसीडी को साफ निर्देश दिया है कि सर्वे के बाद अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाए।

Source of News:- indiatv.in

तुर्कमान गेट के पास भड़क उठी थी हिंसा
बता दें कि बुधवार तड़के रामलीला मैदान क्षेत्र में तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद और कब्रिस्तान के पास अवैध कब्जा हटाने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। ऑपरेशन के दौरान कुछ लोकल और बाहरी लोगों ने कथित तौर पर पुलिस और एमसीडी कर्मचारियों पर पत्थर फेंके थे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हिंसा में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, और 30 लोगों की पहचान हो चुकी है। पुलिस के पास घटना से जुड़े कम से कम 400 वीडियो हैं और हर वीडियो की बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Posts

क्रैश हुई चांदी, एक दिन में एक लाख से ज्यादा गिरा भाव; सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप

Silver Price Crash: शुक्रवार को चांदी के भाव में एक ही दिन में एक लाख रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. इस झटके से पूरी तरह से हिला सर्राफा…

‘मुनीर के साथ दुनियाभर में भीख मांगते हुए शर्म आती है’, शहबाज शरीफ ने इंटरव्यू में बयां किया दर्द

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार किया कि विदेशों में कर्ज मांगना देश के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असीम मुनीर के साथ मदद की गुहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *