वैष्णो देवी में अर्धकुंवारी लैंडस्लाइड में मौत का आंकड़ा 33 पहुंचा, PM मोदी ने जाताया दुख, हर संभव मदद की घोषणा

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। यात्री फंसे हुए हैं और बचाव कार्य जारी है। ख़राब मौसम के कारण यात्रियों को यात्रा स्थगित करने की सलाह दी गई है। जम्मू में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

डिजिटल डेस्क। श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और हर संभव मदद की घोषणा की है। उन्होंने इस हादसे में घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। यात्रा मार्ग पर बचाव कार्य जारी है।

इसके अतिरिक्त, जम्मू के चनैनी नाला में एक कार गिरने से तीन श्रद्धालु बह गए। लापता तीन में से दो श्रद्धालु राजस्थान के धौलपुर और एक आगरा का रहने वाला है। रविवार से जारी वर्षा के कारण जम्मू की सड़कें व पुल झेल नहीं पाए और शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

इसके साथ ही जम्मू का देश से सड़क व रेल संपर्क पूरी तरह कट गया। मंगलवार रात भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने रात नौ बजे के बाद अकारण घरों से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी थी। तवी, चिनाब, उज्ज सहित सभी नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।

जम्मू में तवी नदी पर बना भगवतीनगर पुल की एक लेन धंस गई, जबकि इस नदी पर बने दो अन्य पुलों पर एहतियातन आवाजाही बंद कर दी गई है। कठुआ के पास पुल धंसने से जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय पर यातायात पहले से प्रभावित था।

Source of News:- jagran.com

अब इस राजमार्ग पर विजयपुर में एम्स के निकट स्थित देविका पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके बाद सड़क यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया। सांबा में सेना के जवानों ने खानाबदोश गुज्जर समुदाय के सात लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला है। जम्मू संभाग के सभी स्कूलों और कालेजों में 27 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।

Related Posts

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क हादसा, छुट्टी पर घर जा रहे सेना के पांच जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच जवान घायल हो गए। मनकोट सेक्टर में हुई इस दुर्घटना में घायल जवान छुट्टी पर थे और पुंछ…

इस महीने अमेरिका नहीं जाएंगे PM मोदी, UNGA में एस जयशंकर देंगे भाषण; टैरिफ विवाद के बीच बड़ा फैसला

Trump Tariff: ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीदने के लिए 25 फीसदी एक्स्ट्रा टैरिफ का जुर्माना लगाया है. ट्रंप का कहना है कि भारत रूसी तेल खरीदकर वॉर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *