निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है भारत सरकार

Nimisha Priya Death Penalty postponed यमन से एक राहत भरी खबर है। केरल की नर्स निमिषा प्रिया जिन्हें 16 जुलाई 2025 को फांसी दी जानी थी की फांसी फिलहाल टाल दी गई है। यह खबर निमिषा प्रिया के परिवार और शुभचिंतकों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। यमन सरकार ने निमिषा की फांसी की तारीख आगे बढ़ा दी है।

एएनआई, नई दिल्ली। यमन से एक राहत की खबर सामने आई है। केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टाल दी गई है। निमिषा को 16 जुलाई 2025 यानी कल फांसी दी जानी थी। मगर अभी के लिए यह तारीख पोस्टपोन कर दी गई है। भारत सरकार लगातार यमन की सरकार के संपर्क में बनी हुई है।

source of news-jagran news

निमिषा की फांसी रोकने के लिए भारत सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार ने यमन से कुछ और दिनों की मांग की थी, जिससे निमिषा का परिवार पीड़ित परिवार को ब्लड मनी के लिए मना सके।

ब्लड मनी के लिए मिला समय
निमिषा प्रिया का मामला काफी संवेदनशील था। इसके बावजूद सरकार लगातार यमन के संपर्क में थी। आखिर में भारत सरकार की कोशिशें रंग लाई और निमिषा की फांसी को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। हालांकि, यह फांसी कब तक के लिए टली है? इसपर अभी तक अपडेट सामने नहीं आया है।

क्या बच सकती है निमिषा की जान?
बीते दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत सरकार ने कहा था कि निमिषा की जान बचाने का सिर्फ एक ही रास्ता है। अगर पीड़ित परिवार ब्लड मनी के लिए मान जाता है, तो निमिषा को बचाया जा सकता है। पीड़ित परिवार को 10 हजार अमेरिकी डॉलर (8.5 करोड़ रुपये) का ब्लड मनी देने की पेशकश की गई है। हालांकि, परिवार ने अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया है।

Related Posts

Bihar Chunav 2025 LIVE: फिर कब आओगे…लालू यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, वोटर लिस्ट पर क्या बोल गए?

Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में चुनावी माहौल के बीच सभी पार्टिंया एक दूसरे पर लगातार हमला बोल रही हैं. विपक्ष सत्ता पर वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर निशाना साधे…

Plane Crash: भ्रामक खबरों पर पायलट फेडरेशन का विदेशी मीडिया संस्थानों को कानूनी नोटिस, माफी मांगने की मांग

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी। इसके बाद विदेशी मीडिया ने हादसे को लेकर गलत रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इन मीडिया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *