चीन-पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं…ये साउथ एशियन देश बने एक-दूसरे के खून के प्यासे, F-16 से कर रहा ताबड़तोड़ हमले

Thailand Cambodia Border Clash थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया है। थाईलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर F-16 लड़ाकू विमानों से हमले किए जिसमें कई नागरिकों की जान गई। कंबोडिया ने भी थाईलैंड पर मिसाइल हमले किए हैं जिसमें 9 लोगों की मौत हुई है। थाईलैंड ने सीमा को बंद कर दिया है और कंबोडिया ने थाई हमले को बेरहम बताया है।

नई दिल्ली। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद (Thailand Cambodia conflict) को लेकर एक बार फिर से तनाव की लपटें उठनी शुरू हो गई हैं। थाईलैंड ने गुरुवार को F-16 लड़ाकू विमान से कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। इस हमले में कई कंबोडियाई नागरिकों की जान चली गई है।

वहीं थाईलैंड पर भी कंबोडिया ने मिसाइल हमले किए है। इस हमले में कम से कम 9 लोगों की जान चली गई है। थाईलैंड ने अपनी सीमा को कंबोडिया से पूरी तरह बंद कर दिया है, जबकि कंबोडिया ने थाई हमले को “बेरहम हमला” कहा है।

छह F-16 फाइटर जेट कर दिए तैनात
थाई सेना के मुताबिक, छह F-16 विमानों को सीमा पर तैनात किया गया था। इनमें से एक ने कंबोडिया में सैन्य ठिकाने को तबाह कर दिया। थाई सेना के उप-प्रवक्ता रिचा सुकसुवनन ने कहा, “हमने हवाई ताकत का इस्तेमाल तयशुदा सैन्य निशानों पर किया।”

इस तनाव की शुरुआत गुरुवार तड़के हुई, जब दोनों देशों की सेनाओं ने एक-दूसरे पर गोलीबारी (Thailand Cambodian Border Clash) शुरू की। थाईलैंड का कहना है कि कंबोडियाई सैनिकों ने उनकी सैन्य चौकी और आम नागरिकों के इलाकों, यहां तक कि एक अस्पताल पर भी तोपों से हमला किया। इससे कई नागरिक घायल हुए। थाई विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी कि अगर कंबोडिया ने हमले जारी रखे तो वे “आत्मरक्षा में और सख्त कदम” उठाएंगे।

सुरिन प्रांत में लोग डर के साये में जी रहे हैं। बच्चे, बूढ़े और महिलाएं कंक्रीट और रेत के बोरों से बने बंकरों में छिपे हैं। एक महिला ने थाई पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस को बताया, “गोलियों और धमाकों की गिनती नहीं हो रही।”

source of jagran

क्या है दुश्मनी की वजह?
दोनों देशों के बीच 817 किलोमीटर लंबी सीमा पर कई जगहों पर सौ साल से ज़्यादा से विवाद चल रहा है। 2011 में भी एक हफ्ते तक चली गोलीबारी में दर्जनों लोग मारे गए थे। इस बार तनाव मई में शुरू हुआ, जब एक कंबोडियाई सैनिक की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्ते बिगड़ गए। बुधवार को थाईलैंड ने अपने राजदूत को वापस बुला लिया और कंबोडिया के राजदूत को निकालने का ऐलान किया।

बैंकॉक से 360 किलोमीटर दूर ता मोआन थोम मंदिर के पास गुरुवार को गोलीबारी शुरू हुई। थाईलैंड का कहना है कि कंबोडिया ने ड्रोन और भारी हथियारों के साथ हमला किया, जिसमें दो थाई सैनिक घायल हो गए। कंबोडिया ने थाई सैनिकों पर बिना वजह घुसपैठ का आरोप लगाया और कहा कि उनकी सेना ने आत्मरक्षा में जवाब दिया।

Related Posts

Amit Shah: आतंकी संचार-नशे की समस्या से निपटने की तैयारी, राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक में शाह ने दिए अहम निर्देश

गृह मंत्री ने आतंकवादी और तस्करी गतिविधियों में शामिल भगोड़ों को वापस लाने के लिए कड़े उपाय करने के भी निर्देश दिए, जिसमें केंद्रीय और राज्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के…

Op Sindoor: CDS जनरल अनिल चौहान का बड़ा बयान, कहा- ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी; हमारी तैयारी का स्तर बहुत ऊंचा..

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। देश की सैन्य तैयारियों के पहलू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *