‘पप्पू, टप्पू और अप्पू…INDI गठबंधन के तीन बंदर’, योगी का राहुल-तेजस्वी और अखिलेश पर तंज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दरभंगा में बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस, राजद और सपा पर हमला बोला। उन्होंने INDI गठबंधन को ‘तीन बंदर’ बताते हुए राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। योगी ने राम मंदिर के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने मुफ्त राशन योजना का भी उल्लेख किया।

पटना। बिहार में विधान सभा चुनाव के प्रचार के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दरभंगा पहुंचे। यहां केवटी विधान सभा क्षेत्र में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान योगी ने कांग्रेस और राजद के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इनका पार्टनर एक उत्तरप्रदेश में है। ये राम के घोर विरोधी हैं। जो राम का विरोधी होगा, वह हमारा भी विरोधी होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा किया। सुप्रीम कोर्ट में एफिडेविट दिया। दूसरी तरफ राम मंदिर की रथ यात्रा को रोकने का काम राजद ने किया और समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोली चलाकर अयोध्या को लहूलुहान किया।

INDI गठबंधन के तीन बंदर: योगी
योगी ने जनता से कहा कि आपने गांधी जी के तीन बंदरों के बारे में सुना होगा। गांधीजी ने उनको उपदेश दिया था कि बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो और बुरा मत देखो। अब महागठबंधन में तीन बंदर आ गए, जो पप्पू, टप्पू और अप्पू के नाम पर है। पप्पू अच्छा बोल नहीं सकता, टप्पू अच्छा देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता। इसी लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी कहीं जाते हैं भारत के खिलाफ बोलते हैं। ये तीन बंदरों की जोड़ी बिहार खानदारी माफियाओं को गले लगाकर बिहार की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब भी RJD और कांग्रेस सत्ता में आते हैं तो बिहार जलने लगता है। हम अपने बॉर्डर वाले शहरों से घुसपैठियों को बाहर निकाल देंगे, ठीक वैसे ही जैसे हमने आर्टिकल 370 हटाने के बाद J&K से पाकिस्तानी तत्वों को हटाया था।

Source of News:- jagran.com

डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ दे रही है। राजद की सरकार के दौरान गरीब का राशन हड़प लिया जाता था। विकास की योजनाओं से गरीब को वंचित कर दिया जाता था। आज 8 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। अंत में उन्होंने बंटेगें तो कटेंगे का नारा दिया। उन्होंने कहा कि एक रहेंगे तो नेक रहेंगे।

Related Posts

‘5 शब्दों में उनके कारनामे- कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन’; मुजफ्फरपुर में PM मोदी ने RJD पर साधा निशाना

मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनडीए के राज में सुशासन रहता है, लेकिन आरजेडी के समय में…

बांके बिहारी मंदिर में कितना चढ़ावा आता है? उत्‍तराखंंड से आ रही ‘स्‍पेशल टीम’, हो जाएगा दूध का दूध-पानी का पानी

Banke Bihari Temple News: ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी कोशिशें की जा रही हैं. आईआईटी रुड़की द्वारा सर्वेक्षण, बैंक अधिकारियों के साथ बैठक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *