
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में गाली-गलौज का विरोध करने पर अखिल पंवार नामक एक युवक को गोली मार दी गई। उसे चार गोलियां लगी हैं और मैक्स अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अखिल पंवार शाहदरा थाने का घोषित बदमाश है और उसके पिता दिल्ली पुलिस में एसआई हैं। सौरव नागर और गौरव नामक दो भाइयों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पूर्वी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक को कई गोलियां मारीं।
पुलिस के अनुसार, चार गोलियां लगने से घायल हुए अखिल पंवार को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
source of news:- jagran.com
बताया गया कि घायल शख्स शाहदरा थाने का घोषित बदमाश है। इसके पिता दिल्ली पुलिस में एसआई हैं। सौरव नागर और गौरव नाम के दो सगे भाइयों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उधर, पुलिस घटना की जांच में जुटी है।