UP News: सीएम योगी ने मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक, लोक मंगल की कामना की

गोरखपुर में सावन शिवरात्रि के अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। सीएम योगी ने विल्व पत्र कमल पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन और आरती भी की गई जिसमें कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गोरखपुर। सावन शिवरात्रि (बुधवार) को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

प्राचीन मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद जल, गोदुग्ध और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया।

गोरखनाथ मंदिर के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती कर अनुष्ठान को पूर्ण किया।

source of jagran

उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Posts

UP Politics: यूपी में इस राजनीतिक दल की विधानसभा में बढ़ गई ताकत, 100 दिन बाद मिली बड़ी राहत

UP Politics: यूपी की मऊ सीट से विधायक रहे अब्बास अंसारी की फिर से विधायकी बहाल हो गई है. जिसके बाद अब यूपी विधानसभा में सुभासपा की ताकत बढ़ गई…

कानपुर में इतनी बारिश क्‍यों हो रही है, इसके पीछे 125 सालों वाला क्‍या राज और खतरा छ‍िपा है?

Kanpur News : मानसून ने सभी रिकार्ड को तोड़ दिया है. जहां एक तरफ गंगा यमुना उफान पर है. जगह-जगह चीजें बंद देखी जा रही हैं तो वहीं इस बाढ़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *