बीजेपी से कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री? CM की रेस में ये 8 नाम सबसे आगे

Delhi BJP CM Candidate 2025 दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के नतीजे आ रहे हैं। अब तक के रुझानों में 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि बहुमत का आंकड़ा 36 सीटों का है। 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की वापसी होने के रुझान के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा तेज हो गई।

Source of News:-jagran.com

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election Results 2025) के लिए सभी 70 सीटों के नतीजे आ रहे हैं। अब तक रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 27 साल का सूखा खत्म होता दिख रहा है। वहीं तीन बार से दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी को सत्ता छोड़नी पड़ेगी। 

दिल्ली में क्या है बहुमत का आंकड़ा?

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। भाजपा 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए जबकि बहुमत के लिए 36 सीटें ही चाहिए। वहीं दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को सरकार से बाहर रहना पड़ेगा। अब तक 25 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

भाजपा के बहुमत हासिल करने के बाद दिल्ली में मुख्यमंत्री चेहरा कौन हो सकता है इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब तक दिल्ली में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नेताओं के नाम आगे चल रहे हैं। आइए जानते हैं वो कौन से चेहरे हैं जो भाजपा से मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।

Connect with us:-

  • Related Posts

    ‘मैट्रिक फेल, मर्डर केस में गए जेल’, सम्राट चौधरी के ‘नकली’ नाम को लेकर भी यह क्या बोल गए प्रशांत किशोर?

    Prashant Kishor : प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी पर साल 1998 में कांग्रेस नेता सदानंद सिंह की बम से उड़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया. कहा- सम्राट के परिवार से…

    हर बूथ पर BJP का स्पेशल प्लान, कार्यकर्ताओं को दी गई अहम जिम्मेदारी; प्रचार हुआ खत्म

    Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 के लिए बुधवार पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान होगा। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *